नई दिल्ली : ईस्ट जिला पुलिस ने आनंद विहार आईएसबीटी से ऑटो में सवारी बिठाकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। गाजियाबाद जिले के लोनी के राजा कुमार (26) और संजू उर्फ सुधीर (25) जेल से आकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। सवारियों का भरोसा जीतने के लिए एक नाबालिग लड़की को भी ऑटो में बिठाकर चलते थे। यह गैंग तड़के उतरने वाले पैसेंजर्स को सस्ते किराए का झांसा देकर टारगेट बनाते थे। इनसे लूटा मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद कर लिया है। डीसीपी (ईस्ट) प्रियंका कश्यप के मुताबिक, संजय कुमार वर्मा 4 जून की यूपी के उन्नाव जिला स्थित अपने गांव से वापस दिल्ली लौटे। वह तड़के 3ः00 बजे वैशाली बस स्टैंड पर उतरे और पैदल की आनंद विहार बस अड्डे के बाहर से ख्याला के लिए ऑटो तलाशने लगे। एक ऑटो में ड्राइवरे के अलावा एक लड़की और युवक सवार थे। लिहाजा सुरक्षित समझकर वह उसमें सवार हो गए। करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद सराय काले खां बस स्टैंड के करीब वेस्ट टू वंडर थीम पार्क के पास ऑटो रोक लिया। बगल में बैठी लड़की ने सब कुछ निकालकर हवाले करने को कहा तो उन्होंने विरोध किया। लड़की ने तुरंत उनके मुंह पर मुक्कों की बरसात कर दी। दोनों बदमाशों ने उनकी गर्दन दबा दी। गैंग ने पर्स और मोबाइल लूटकर उन्हें ऑटो से नीचे फेंका और फरार हो गए। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस में लूट का केस दर्ज कर एसीपी अक्षत कौशल की देखरेख में एसआई यशपाल, एचसी संदीप, भूपेंद्र, सिपाही नितिन, तेजपाल और करुणा की टीम बनी। करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों को पकड़ लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
