Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Facebook, WhatsApp डाउन और बारिश का रेड अलर्ट, आज इन खबरों पर देश- दुनिया की नजर

Facebook, WhatsApp डाउन और बारिश का रेड अलर्ट, आज इन खबरों पर देश- दुनिया की नजर

faridabadnews24By faridabadnews24June 10, 2021No Comments3 Mins Read

आज देश में दिन की शुरूआत भारी परेशानी के साथ हुई। Facebook, WhatsApp और Instagram के डाउन होने के चलते यूजर्स को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आज दुनिया कई घटनाओं की गवाह बनेगी। आज साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण  लगने वाला है। इसके अलावा मुंबई को आज एक बार फिर भारी बारिश का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह की बड़ी और दिलचस्प खबराें की जानकारी हम पल-पल आप तक पहुंचाते रहेंगे।

Facebook, WhatsApp और Instagram डाउन होने से दुनिया भर में यूजर्स हुए परेशान

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले प्लेटफॉर्म्स Facebook, WhatsApp और Instagram  एक बार फिर डाउन  हो  गए। यह  समस्या भारत समेत कई देशों में देखी गई,  हालांकि कुछ देर बाद यह ठीक भी हो गया। अमेरिका, मोरक्को, मेक्सिको और ब्राजील समेत दुनियाभर के लोगों को उस समय परेशानी हुई जब फेसबुक,  वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम अचानक डाउन हो गए। इस दौरान लोगों को इन्हें ओपन करने और मेसेज भेजने में दिक्कत हो रही थी।

मुबई में आज भी भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने  ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे, पालघर तथा रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने की भी आशंका है।’’

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण ,आज लगने वाला है। ये भारत के अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में ही आंशिक दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ये दोपहर 1.42 बजे शुरू होगा और शाम 6.41 बजे खत्म हो जाएगा।  शाम लगभग 5:52 बजे इसे अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के उत्तरी हिस्से में ये शाम लगभग 6:15 बजे दिखाई देगा।

मुंबई हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत

मुंबई के पश्चिम मलाड के न्यू कलेक्टर कंपाउंड में बीती रात 11 बजे के करीब रिहायशी इमारतें ढह जाने से अब तक 11 लोगों की मौत है गई और 7 घायल हो गए। मालवानी इलाके में आधी रात  4 मंजिला इमारत 3 मंजिला इमारत पर गिर गई जिसके बाद यह हादसा हुआ। मलबे के नीचे दबने से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व 2 ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बच्चों के ईलाज को लेकर सरकार की नई गाइडलाइंस

केंद्र सरकार ने  कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन में रेमेडेसिविर के इस्तेमाल का सुझाव नहीं दिया गया है जबकि सीटी स्कैन के इस्तेमाल की बात की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि संक्रमण के लक्षणमुक्त और हल्के मामलों में स्टेरॉइड दवाओं का इस्तेमाल हानिकारक है।

आज स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को रिकॉडर् स्तर पर स्थिर रहे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल कीमत बुधवार को क्रमश: 95.56 रुपये और 86.47 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। गत 04 मई से अब तक 21 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 17 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Facebook faridabadnews faridabadnews24 today the eyes of the country and the world on these news WhatsApp down and red alert of rain
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.