देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को दिल्ली में तापमान रिकॉर्ड 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान धूलभरी आंधी के बावजूद शहर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। धूलभरी आंधी से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से अगले कुछ दिनों में पारा नीचे आ सकता है। इससे पहले 28 अप्रैल को दिल्ली सबसे गर्म थी और तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जोकि इस साल का अधिकतम तापमान था। 9 जून को नजफगढ़ और पीतांपुर में तापमान 44.1 और 44.3 तक पहुंच गया था मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 11 जून के आसपास उत्तरी बंगाल की घाड़ी में लो प्रेशर क्षेत्र बनेगा और यह पूर्वी क्षेत्र की ओर आगे बढ़ेगा जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 12 और 13 जून को अच्छी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इस बात की भी संभावना जाहिर की गई है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में 13 जून को भारी बारिश हो सकती है। गौर करने वाली बात है कि इस गर्मी में दिल्ली में अभी तक लू नहीं देखने को मिली है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि 2014 के बाद शायद यह पहली बार है कि इस साल दिल्ली में लू नहीं चलेगी। मौसम विभाग के अधिकारी का कहना है कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में बदलाव देखने को मिली है। इस साल तौकते तूफान की वजह से भी पिछले महीने रिकॉर्ड बारिश हुई थी। राजस्थान सें धूलभरी आंधी की वजह से दिल्ली की हवा पर भी असर देखने को मिली है और इसकी क्वालिटी बहुत ही खराबहो गई है। बुधवार को हवा का औसत क्वालिटी इंडेक्स 305 था। जबकि गुरुवार को यह 205 था। बता दें कि 201 से 300 के बीच को लेवल को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब, 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
