Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम : इस बार कोई टॉपर नहीं होगा और न ही किसी को फेल किया जाएगा, आज दोपहर को घोषित करेंगे अधिकारी

हरियाणा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम : इस बार कोई टॉपर नहीं होगा और न ही किसी को फेल किया जाएगा, आज दोपहर को घोषित करेंगे अधिकारी

faridabadnews24By faridabadnews24June 11, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शुक्रवार दोपहर ढाई बजे 10वीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। बोर्ड इस बार सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं का परिणाम घोषित करने जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया जाएगा और न ही कोई विद्यार्थी फेल किया जाएगा। विद्यार्थी https://bseh.org.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ओपन और प्राइवेट से आवेदन करने वाले बच्चों का परिणाम होल्ड किया जाएगा। बता दें कि 10वीं कक्षा में कुल 318373 बच्चों ने आवेदन किया था। आवेदन करने वाले 11628 बच्चे ऐसे थे, जिनकी कंपार्टमेंट थी। इन सभी को बोर्ड पास करके प्रमोट करेगा।

इस तरह दिए जाएंगे नंबर

बच्चों को नंबर स्कूलों की इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल में मिले नंबरों के आधार पर दिए जाएंगे। 20 नंबर की इंटरनल असेसमेंट और 20 नंबर का प्रैक्टिकल होगा। इसके अलावा 60 नंबर थ्योरी के माने गए हैं। अगर बच्चे को इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल में पूरे नंबर दे देते हैं तो उसे थ्योरी में भी पूरे ही नंबर मिलेंगे। थ्योरी के नंबर इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल के नंबरों के अनुपात पर ही आधारित होंगे।

ओपन और प्राइवेट बच्चों का रिजल्ट होल्ड होगा

जिन बच्चों ने ओपन और प्राइवेट से आवेदन किया था, उनके रिजल्ट पर दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड के आला अधिकारियों ने फैसला लिया कि ओपन और प्राइवेट से आवेदन करने वाले बच्चों का रिजल्ट होल्ड किया जाएगा। इसके साथ ही उन बच्चों का रिजल्ट भी होल्ड किया जाएगा, जो प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहे या फिर जिनकी इंटरनल असेसमेंट नहीं मिली। ऐसे लगभग 40 बच्चे हैं। शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। विद्यार्थियों को इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल के नंबरों के आधार पर नंबर दिए जाएंगे।

faridabadnews faridabadnews24 Haryana Board 10th Result: This time there will be no topper and no one will be failed officials will announce this afternoon
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.