कुरुक्षेत्र : हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिला स्थित गांधीनगर में एक शख्स ने अपने ससुर के सिर में सुआ घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय रोशनलाल उर्फ लखन के रूप में हुई। रोशनलाल की बेटी निशा ने रोते हुए बताया कि, पति भोला (25 वर्षीय) शराब पीकर मारपीट करता था। तंग आकर मैं बच्चों को लेकर मायके चली आई। इससे भोला आग-बबूला हो उठा था। बुधवार की रात को भोला 2-3 साथियों के साथ आया और झगड़ने लगा। निशा ने कहा, “वह (पति) हमसे मारपीट करके दोनों बच्चों को जबरन अपने साथ घर ले गया था। जिस पर पापा (रोशन) भी हमारी ससुराल पहुंच गए। वहां भोला ने बर्फ खोदने का सुआ उठाकर पापा के सिर में घोंप दिया। उसके बाद वहां से फरार हो गया। पापा की जान चली गई।” वहीं, पुलिस ने निशा की मां की शिकायत पर हत्यारोपी दामादी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय रोशनलाल उर्फ लखन गांधीनगर में गली नंबर-2 के निवासी थे। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी निशा की शादी गांधीनगर की गली नंबर-3 निवासी 25 वर्षीय भोला के साथ की थी। निशा को 3 साल का बेटा व डेढ़ साल की बेटी है।निशा की मां ने शिकायत में बताया कि, दामाद भोला शराब पीकर निशा के साथ मारपीट करता था। उससे परेशान निशा अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके में चली आई। कुछ समय बाद भोला भी वहां आ गया। जहां वह झगड़ा कर दोनों बच्चों को जबरन अपने साथ घर ले गया था। उसके बाद ससुर-दामाद में विवाद हुआ था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
