Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान का फ़रीदाबाद प्रवास

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान का फ़रीदाबाद प्रवास

faridabadnews24By faridabadnews24June 12, 2021No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान का आज फ़रीदाबाद में प्रवास रहा I प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्षा ने भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद सेक्टर 11 स्थित कार्यालय पर महिला मोर्चा ज़िला फ़रीदाबाद के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की I इस बैठक में प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान के साथ भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, ज़िला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी, कुसुम महाजन, राजराना बालियान, प्राची खुराना, ज़िला अध्यक्षा राज बाला सरधाना मुख्य तौर पर उपस्थित रहे I ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष राजबाला सरदाना ने ज़िला पदाधिकारियों के साथ ज़िला कार्यालय पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान और प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया और फ़रीदाबाद में उनके प्रवास के लिए उनका धन्यवाद किया I प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने एक सुनामी की तरह आकर लोगों के जन जीवन पर एक प्रतिकूल असर डाला I लेकिन आपदा के इस कठिन दौर में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक कठिन और सफल लड़ाई लड़कर कोरोना पर जीत दर्ज की I मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड के नेतृत्व में हरियाणा में कोरोना से प्रदेश वासियों को बचाने के लिए आगे बढ़कर इस लड़ाई का नेतृत्व किया I प्रदेश के हर ज़िले में जाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं चिकित्सा सुविधाओं का जायज़ा लिया और प्रदेशवासियों को कोरोना की आपदा से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई I बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने महिला मोर्चा फ़रीदाबाद के ज़िला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को सम्बोधित किया और कोरोना आपदा के दौरान विषम परिस्थितियों में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन के तहत जन सेवा के कार्यों के लिए महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया I

महिला मोर्चा प्रदेश और फ़रीदाबाद की बहनों ने इस आपदा के समय में अपनी जान की परवाह ना कर जन सेवा का कार्य किया उसके लिए उनकी जितनी तारीफ़ की जाए कम है I उन्होंने कहा कि जैसे डॉक्टर इलाज से,सफ़ाई कर्मी सफाई सेवा से, मरीज़ों की ज़िंदगी बचा रहे थे उसी तरह हमारी बहनों ने रसोई सेवा के माध्यम से पूरे प्रदेश में स्वच्छ और पौष्टिक खाने से लोगों की जान बचाने का कार्य कर रहीं थी I इस मुश्किल समय में मरीज़ों के तिमारदारों और ज़रूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करवाकर समाज सेवा का पुण्य कार्य किया I सेवा दिवस पर महिला मोर्चा की बहनों ने मास्क, सेनिटाईज़र व सैनिटेरी पैड बाँटकर महिलाओं की सेवा की I कोरोना रूपी इस भयंकर आपदा के दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में स्मृति वृक्षारोपण करके और उनके दुःख में सम्मिलित होकर दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की I  प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि आपदा का चाहे कितना कठिन दौर हो या कितनी भी विपरीत परिस्थिति मातृशक्ति चुनौती को पूरे साहस और निष्ठा के साथ मिलकर सामना कर सकती हैं I महिलाओं ने कंधे से कंधा मिलाकर इस कोरोना रूपी आपदा का मुक़ाबला किया I उन्होंने कहा जब जब महिला ने ठाना है तो करके भी दिखाया है I फ़रीदाबाद महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन सामंजस्य और कौशलता से इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभाई है I इस आपदा के दौर में जन सेवा के जो कार्य किए उनको पूरे प्रदेश ने देखा और उनके कार्यों को सराहा गया है I उन्होंने ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि फ़रीदाबाद महिला मोर्चा की बहनों को ज़िला अध्यक्ष का लगातार मार्गदर्शन मिलता रहता है जो बहुत बड़ी बात है I जिससे संगठन के लिए उनकी कार्यशैली में लगातार सुधार हो रहा है I उन्होंने अपने वक्तव्य में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की I महिला मोर्चा की बहनों को संगठन विस्तार और संगठन की कार्यशैली पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी I उन्होंने महिलाओं को संगठन की मर्यादा और नेतृत्व का सम्मान करने का पाठ पढ़ाया I अपनी कार्यशैली में लगातार सुधार करने और अपनी राजनीतिक सोच को विकसित करने की बात कही I योग दिवस 21 जून के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा पुरे प्रदेश में योग दिवस को धूम धाम से मनाने की घोषणा की | योग के माध्यम से लोगों को कोरोना से भयमुक्त करने और शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ करने का कार्य किया जायेगा | इस अवसर पर महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्षा राज बाला सरधाना ज़िला महामंत्री प्रतिभा तिवारी, ममता राघव,ज़िला उपाध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव, गीता सिंह ज़िला सचिव अलका शर्मा, संगीता नेगी कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल मीडिया प्रमुख प्रिया सहगल व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

BJP Mahila Morcha State President Sumitra Chauhan's stay in Faridabad faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.