हरियाणा के जींद जिले के गांव छातर में मकान की एक दीवार के लिए रिश्तों को शर्मसार कर दिया गया और जान लेने की कोशिश की गई। एक युवक को उसके अपने ही बड़े भाई और भाभी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। व्यक्ति को गंभीर हालात में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर भाई-भाभी के खिलाफ जहरीला पदार्थ देने व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है गांव छातर निवासी कृष्ण की पत्नी सरोज ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके और जेठ महेंद्र के बीच में मकान की दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। जेठ कई बार कृष्ण को जान से मारने की धमकी दे चुका था। अकसर वे दीवार के ऊपर से ईंटें भी फेंकते थे। शुक्रवार दोपहर को वह गांव के बाहर गोबर डालने के लिए गई हुई थी। वापस आई तो जेठ महेंद्र व उसकी पत्नी उनके घर से बाहर निकल रहे थे अंदर जाकर देखा तो पति कृष्ण बेसुध हालत में जमीन पर पड़े थे। पास में ही एक डिब्बी पड़ी थी, जिसमें जहरीला पदार्थ था। उसने तुरंत फोन करके अपने एक रिश्तेदार को बुलाया और कृष्ण को अस्पताल लेकर गई। सरोज ने आरोप लगाया कि उसके पति को जेठ महेंद्र व उसकी पत्नी ने जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास किया है। जब उसने जेठ से इस बारे में बात की तो उन्होंने उसको भी मारने की धमकी दी मामले के जांच अधकारी ASI कुलदीप ने बताया कि पीड़ित कृष्ण की पत्नी सरोज के बयान के आधार पर महेंद्र व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच पड़ताल जारी है और सच सामने आने के बाद ही मामले में बनती आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
