गुना : गुना जिले में शिक्षक चन्द्रमोलेश्वर श्रीवास्तव द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों की रोज़ रोज़ की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षा विभाग में ही ज़हर खाने के बाद भोपाल में उनका निधन हो गया। उनके सैकड़ो साथी शिक्षक आज नजर आए कइयों ने ज्ञापन दिया कइयों ने अपनी नॉकरी से इस्तीफा देने का आवेदन दिया। लेकिन इस सबके बीच दिल को दहलाने वाले दृश्य था उनके मासूम बच्चों का रुदन। उन्हें देखने के बाद तो हर कोई यही कह रहा था कि काश साथियों ने यह साथ पहले दिया होता तो ये बच्चे अनाथ नही होते आज जब श्रीवास्तव का शव वाहन अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ तो पुलिस बल पुलिस के बरिष्ठ अधिकारी सायरन बजाते हुए शहर की सड़कों से निकले। शव वाहन के आगे पीछे वाहनो की लंबी कतारे देखने को मिली। चन्द्रमोलेश्वर के घर के बाहर का क्षेत्र भी जैसे पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। घर के बाहर उनकी दो बच्चियां, पत्नी बेटे का रूदन विलाप असहनीय था। अब देखना ये होगा शासन प्रशासन जनप्रतिनिधि दोषियों पर कार्यवाही करा पाएंगे या दोषी दोषमुक्त हो जाएंगे। हालांकि कार्रवाई के रूप में ओमकार छारी माध्यमिक शिक्षक को सस्पेंड किया गया है और स्त्रोत समन्वयक शम्भू सिंह सोलंकी की को उनकी मूल संस्था भेजा गया है ताकि जांच प्रभावित न हो।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
