हरियाणा के हिसार जिले के सूर्य नगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। संदिग्ध हालात में 19 साल के युवक की मौत हो गई है। परिजनों ने लड़की के परिवार पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। क्योंकि युवक अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया था। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शनिवार को थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। लेकिन पुलिस जांच जारी है, कहकर पल्ला झाड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सूर्य नगर निवासी 19 वर्षीय शिवकुमार 2 जून को एक लड़की को लेकर भाग गया था। लड़की के परिजनों और पुलिस ने मिलकर दोनों को उत्तर प्रदेश से पकड़ लिया। पुलिस शुक्रवार को दोनों को हिसार ले आई। लेकिन इस बारे में पुलिस ने शिव के परिजनों को नहीं बताया। इस बीच देर रात फोन आया कि शिव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था और उसकी मौत हो चुकी है। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिव दम तोड़ चुका था। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। शिव कुमार के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने ताऊ और ताई के साथ ही रहा था। पिछले 7 महीने से वह सूर्य नगर में ही रह रहा था, जहां वह रंग रोगन का काम करता था। यहीं की एक लड़की से उसके प्रेम संबंध थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
