Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली में शराब की दुकानों और क्लबों को बड़ी राहत, आबकारी लाइसेंस तीन महीने बढ़े

दिल्ली में शराब की दुकानों और क्लबों को बड़ी राहत, आबकारी लाइसेंस तीन महीने बढ़े

faridabadnews24By faridabadnews24June 12, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों, रेस्त्रां-बार और अन्य प्रतिष्ठानों के आबकारी लाइसेंस की अवधि तीन और महीने यानी 30 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। आबकारी विभाग ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा कि सरकार ने नई आबकारी नीति 2021-22 को मंजूरी दे दी है, जो अगले तीन महीने में लागू होने की संभावना है। बयान में कहा गया है कि आबकारी विभाग 30 जून तक खत्म होने जा रहे लाइसेंस का नवीकरण करेगा। आदेश में गया है कि दिल्ली में अधिकृत शराब की सुगम व निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा लाइसेंसों की अवधि एक जुलाई से तीन महीने यानी 31 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।  इसमें आगे कहा गया है कि तीन महीने की अवधि के लिए 30 जून या उससे पहले आनुपातिक लाइसेंस शुल्क के भुगतान के बाद ही लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा। इस साल यह दूसरी बार है जब आबकारी विभाग ने शराब विक्रेताओं, बार, रेस्तरां के लाइसेंस को तीन महीने की अवधि के लिए नवीनीकृत करने का निर्णय लिया है।

इससे पहले मार्च में 1 अप्रैल से 30 जून तक विस्तार दिया गया था। राजधानी में लगभग 850 शराब की दुकानें हैं, जिनमें सरकारी एजेंसियां ​​और निजी व्यक्ति शामिल हैं। इससे पहले बीते दिनों केजरीवाल सरकार ने राजधानी के सभी शराब विक्रेताओं को पर्याप्त संख्या में मार्शल और स्टाफ तैनात करने का निर्देश दिया था ताकि शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और मास्क पहनने जैसे कोरोना नियमों का पालन सख्ती से सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही सभी शराब विक्रेताओं को सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया था आबकारी विभाग ने एक आदेश में कहा गया था कि सभी चार सरकारी निगम जैसे डीएसआईआईडीसी, डीटीटीडीसी, डीएससीएससी और डीसीसीडब्ल्यूएस अपने सभी ठेकों (एल-6 और एल-8) पर पर्याप्त मार्शल तैनात करेंगे और निजी लाइसेंसधारी (एल-7, एल-9 और एल-10) भी पर्याप्त स्टाफ तैनात करेंगे, ताकि सभी शराब की लाइसेंसी दुकानों और ठेकों पर COVID उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, सैनिटाइजर का नियमित उपयोग, शराब, पान, गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन नहीं करना सुनिश्चित किया जा सके। 

Big relief to liquor shops and clubs in Delhi excise license extended by three months faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.