किसान आंदोलन की वजह से बंद हुए रास्तों को खुलवाने के लिए ग्रामीणों की दूसरे दिन सोमवार को सेरसा गांव में पंचायत हुई। इसमें फैसला लिया कि यदि उनके गांवों के रास्ते नहीं खोले गए तो वे अपने-अपने गांव के लिंक मार्ग बंद कर देंगे। आंदोलन की वजह से ग्रामीण बंधक बने हुए हैं। अब तीसरी पंचायत 20 जून को जाटी कलां गांव में होगी। पंचायत ने अन्य गांवों में समर्थन लेने को पंचायतें करने का ऐलान किया है। आंदोलनकारियों ने जाटी मोड़ को बंद कर रखा है, जिसके विरोध में किसानों ने सेरसा गांव के पूर्व पंच रामनिवास पर हमला कर दिया था। इसके बाद से आसपास के गांवों में किसानों के प्रति विरोध बढ़ रहा है। सेरसा गांव में हुई पंचायत में 14 गांवों के जनप्रतिनिधि पहुंचे। सेरसा गांव की सरपंच नीलम देवी के पति मोनू प्रधान, जाटी कलां के सरपंच जसबीर सिंह, दहिसरा गांव के सरपंच मांगेराम, खटकड़ के योगेश, भैराबाकिपुर गांव से जयराम शर्मा, ताहर सिंह चौहान, राजपूत सभा से चरण सिंह चौहान ने फिर कहा कि उन्हें आंदोलन से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन जैसे ग्रामीणों पर हमले किए जा रहे हैं व रास्ता बंद किया जा रहा है। अब आंदोलन की आड़ में हिंसा हो रही है। बहू-बेटियों का बाहर जाना मुश्किल हो गया है। कुंडली गांव में सरेआम झगड़े हो रहे हैं। निहंग सीधा हमला करते हैं। माहौल बिगड़ना शुरू हो गया है। ग्रामीणों के रास्ते बंद होने से वे कैद हो गए हैं। उद्योग पलायन कर रहे हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
