Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 14 साल से कम उम्र बच्चे के साथ कोरोना वार्ड में रह सकेंगे माता-पिता, ये होगी शर्त

14 साल से कम उम्र बच्चे के साथ कोरोना वार्ड में रह सकेंगे माता-पिता, ये होगी शर्त

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2021No Comments2 Mins Read

कोरोना संक्रमित बच्चा अगर अस्पताल में भर्ती है तो उसके अभिभावक (माता-पिता) को कोविड वार्ड में प्रवेश दिया जा सकता है। उन्हें पीपीई किट पहनकर वहां रुकने की अनुमति दी जानी चाहिए। तीसरी लहर के मद्देनजर दिल्ली सरकार की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति ने यह सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द इस पर फैसला लेंगे। समिति ने सुझाव दिया कि आईसीयू में बच्चों की देखभाल के लिए और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है। पीडियाट्रिक आईसीयू तैयार करने की बात कही है। तीसरी लहर के लिए 10 हजार से ज्यादा आईसीयू बेड बनाने की योजना बनाई गई है। यह ऑक्सीजन बेड से अलग होंगे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अभिभावकों को तभी कोविड वार्ड में प्रवेश मिलेगा, जब बच्चा बहुत रो रहा हो। बगैर माता-पिता के उसे हैंडल करना मुश्किल हो रहा हो। यह नियम 14 साल से कम उम्र के बच्चों पर ही लागू होगा अस्पताल में अभिभावकों को रुकने के लिए अलग से केंद्र बनाया जाएगा। बच्चों को कैसे संभाला जाए, कैसे इलाज किया जाए, इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बनाने की बात कही गई है।  गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आगाह किया कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका प्रबल है और उनकी सरकार इससे निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर पर ब्रिटेन से संकेत मिल रहे हैं। 45 प्रतिशत तक टीकाकरण के बावजूद वहां मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रह सकते हैं और हमारी सरकार इससे निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही है।  केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बधाई देते हुए कहा था कि उन्होंने एक साथ मिलकर कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना संघर्ष और अनुशासन से किया तथा इसे काबू करने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि कोविड की तीसरी लहर हमें प्रभावित न करे, लेकिन अगर ऐसा होता है तो दिल्ली को फिर से मिलकर लड़ना होगा।

 

News source from : hindustan

faridabadnews faridabadnews24 Parents will be able to live in Corona ward with a child below the age of 14 this will be the condition
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.