जींद : तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातारा 6 महीने से दिल्ली के बार्डर पर आंदलोन कर रहें है। वहीं कई टोल प्लाजा भी किसानों ने धरने लगाकर बंद कर रखे है। इसी बीच कई किसानों ने मौत को भी गले लगा लिया है। ताजा मामला सामने आया है जींद खटकड़ टोल पर, जहां किसान ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान पाला (55)पुत्र जिले सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दिन-रात खटकड़ टोल प्लाजा पर ही रहता था, इसके साथ ही वह चाय बनाने का काम करता था। मृतक ने रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवा दिया गया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
News source from : punjabkesari
