यह तस्वीर अम्बाला सिटी की कपड़ा मार्केट की है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर, अधिकतर लोगों ने मास्क तक नहीं लगाया हुआ है। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य बाजारों का है। लॉकडाउन में ढील मिलते ही बाजारों में भारी भीड़ होने लगी है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कह चुके हैं कि लोगों ने लापरवाही की तो लॉकडाउन में ढील वापस लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। इसके बावजूद लोग गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे। ऐसी लापरवाही ठीक नहीं है, क्योंकि इसके नतीजे हम पहले भी देख चुके हैं। अभी भी नहीं संभले तो तीसरी लहर आने में देर नहीं लगेगी।
234 नए केस मिले
मंगलवार को कोरोना के 234 नए केस मिले। 12 जिलों में 10 से भी कम केस सामने आए हैं। 20 से ज्यादा केस सिर्फ पलवल जिले में मिले हैं। एक दिन में 25 मरीजों की मौत हुई है। 564 मरीज ठीक हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट 0.72% रहा। अब 3,587 सक्रिय मरीज हैं।
News source from : dainikbhaskar
