Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शहर के रनिंग ट्रैक को कोरोना ने जकड़ा : अब गांव के खेत व सड़कों पर युवाओं का अभ्यास, भर्ती की नई तारीख का इंतजार

शहर के रनिंग ट्रैक को कोरोना ने जकड़ा : अब गांव के खेत व सड़कों पर युवाओं का अभ्यास, भर्ती की नई तारीख का इंतजार

faridabadnews24By faridabadnews24June 17, 2021No Comments3 Mins Read

प्रदेश में 6 जिलों के करीब 70 हजार युवाओं को अलवर में होने वाली सेना भर्ती का इंतजार है। पहले यह भर्ती 20 अप्रैल से होनी थी लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर के कारण भर्ती को स्थगित कर दिया गया। लेकिन, अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद भर्ती की नई तारीख जल्दी घोषित की जा सकती है। सेना में जाने का युवाओं में इतना जज्बा है कि अलावड़ा गांव के युवाओं ने खेत में रनिंग ट्रैक बना दिया। अब वहीं पर अभ्यास करते हैं। उनका कहना है कि सेना में भर्ती होने का अवसर खोना नहीं चाहते हैं। इसी तरह कई अन्य गांवों में भी युवाओं ने ट्रैक बना दिए हैं।

कोरोना काल में रनिंग ट्रैक लॉक

कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन की सख्ती के चलते अलवर शहर के प्रमुख रनिंग ट्रैक लॉक हो गए। इस कारण हजारों युवा वापस गांव लौट गए। तभी से गांव में ही दौड़ व शारीरिक दक्षता परीक्षा के अभ्यास में जुटे हैं। गांवों में युवाओं के पास खाली खेत व रोड पर ही दौड़ का अभ्यास करने का विकल्प है। सेना भर्ती का अभ्यास कर रहे युवा। गांव के खेतों में एक्सरसाइज।

किस जिले के कितने अभ्यर्थी रजिस्टर्ड

सेना भर्ती में 6 जिलों अलवर, भरतपुर, धाैलपुर, दाैसा, करौली व सवाई माधोपुर के 69 हजार 344 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें सबसे अधिक अलवर जिले के 30 हजार 65 युवाओं का रजिस्ट्रेशन है। इसके अलावा भरतपुर जिले के 19 हजार 435, दौसा के 6 हजार 17, धौलपुर के 6 हजार 298 व करौली के 5 हजार 808 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है। सवाई माधोपुर जिले के केवल 1 हजार 721 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन है। अब इन सब युवाओं को भर्ती का इंतजार है।

अब नई गाइडलाइन भी

सेना भर्ती के लिए प्रशासन ने पहले कोरोना की जांच अनिवार्य की थी। लेकिन, अब भर्ती की नई तारीख के साथ गाइडलाइन भी जारी होगी। संभावना है कि जल्दी भर्ती की तारीख घोषित हो सकती है।

सेना में नौकरी करने का जज्बा

अलावड़ा के युवा शशिकांत शर्मा, अभिषेक रावल, गुड्डू, मोहित गुर्जर, राहुल साहू, जसवंत कोली, हरजीत सिंह वकमलदीप का कहना है कि सेना में जाने का जुनून है। तभी तो खेत में रनिंग ट्रैक बना दिया। यहां रोजाना सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। भर्ती के आगे खिसकने से युवाओं में मायूसी है। लेकिन, अब नई तारीख का इंतजार है। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही सेना की ओर से भर्ती की तरीख घोषित होगी। इस कारण युवा अभ्यास में पूरी ताकत से लगे हैं।

Corona caught the running track of the city: Now the youth practice on the farm and roads of the village faridabadnews faridabadnews24 waiting for the new date of recruitment
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.