Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब नहीं रहेगा कोविड डेडिकेटेड, 17 जून से होगा इलाज, 18 जून से सामान्य दिनों की तरह भर्ती किए जाएंगे मरीज

अब नहीं रहेगा कोविड डेडिकेटेड, 17 जून से होगा इलाज, 18 जून से सामान्य दिनों की तरह भर्ती किए जाएंगे मरीज

faridabadnews24By faridabadnews24June 17, 2021No Comments3 Mins Read

60 दिन बाद नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) की OPD चालू हो रही है। 17 जून से मरीजों का OPD में इलाज होगा और 18 जून से इनडोर यानी वार्ड में भी मरीज भर्ती किए जाएंगे। जूनियर डॉक्टरों ने कोरोना के संक्रमितों की संख्या कम होने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से इसकी मांग की थी। मांग के 24 घंटे में ही NMCH के अधीक्षक डॉ बिनोद सिंह ने डेडिकेटेड अस्पताल को सामान्य मरीजों के लिए चालू करने का आदेश जारी कर दिया है।

OPD में इलाज के साथ सैनिटाइजेशन का होगा काम

17 जून को NMCH के सभी विभाग की OPD में मरीजाें का इलाज होगा। इस दौरान पूरे वार्ड में सैनिटाइजेशन का काम भी किया जाएगा। सैनिटाइजेशन के दौरान ही मरीजों को वार्ड में भर्ती करने की भी व्यवस्था बनाई जाएगी। 18 जून से गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। NMCH के मेडिकल सुपरिटेंड डॉ बिनोद का कहना है कि OPD चालू करने के लिए कोरोना के मरीजों को MCH बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा और ब्लैक फंगस के मरीजों को ENT में रखा जाएगा। इनडोर मरीजों के लिए सैनिटाइजेशन का काम शुरु कर दिया गया है।

दूसरी लहर में 17 अप्रैल को बना था डेडिकेटेड हॉस्पिटल

NMCH को दूसरी लहर में भी कोरोना का डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाया गया है। दूसरी बार 17 अप्रैल को कोविड मरीजों के लिए समर्पित किया गया था। पहली लहर में 24 मार्च 2020 को इसे कोरोना के लिए डेडिकेटेड बनाया गया था। 5 अक्टूबर 2020 तक यह कोविड मरीजों के लिए ही काम करता रहा। कोविड अस्पताल में सिर्फ कोरोना मरीजों का ही इलाज हो रहा था।

जूनियर डॉक्टरों ने प्रधान सचिव से की थी मांग

जूनियर डॉक्टरों ने कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से मांग की थी कि NMCH में सामान्य मरीजों का इलाज किया जाए। जूनियर डॉक्टरों ने प्रधान सचिव को भेजे पत्र में कहा था कि अगर अलग-अलग अस्पताल एक-एक कर डेडिकेटेड अस्पताल बनाया जाए तो इतनी समस्या नहीं होगी। उनका कहना है कि कोविड के लिए अस्पताल को बारी-बारी से काम करना चाहिए। इससे नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। चूंकि कोविड की दूसरी लहर अब काफी हद तक समाप्त हो गई है और पिछले कई दिनों से रोगियों की कुल संख्या लगभग 50 है, जिसे एमसीएच भवन में समायोजित किया जा सकता है। जूनियर डॉक्टरों ने प्रधान सचिव से मांग की है कि गैर-कोविड रोगियों के सामान्य उपचार की अनुमति दें। छात्रों और जनता के हित में यह बड़ा काम होगा।

faridabadnews faridabadnews24 Kovid will no longer be dedicated patients will be admitted like normal days from June 18 treatment will be done from June 17
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.