Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

faridabadnews24By faridabadnews24June 17, 2021No Comments2 Mins Read

देश की राजधानी दिल्ली में तेज और मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली में कुछ जगहों (आईटीओ, राजीव चौक, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, बुद्धा जयंती पार्क) और उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, किठौर, नरौरा, देबाई, अनूपशहर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर, अतरौली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे पहले मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश की आशंका जताई थी। राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आने वाले 48 घंटे में दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना रहेगा।

विभाग के अनुसार, दिल्ली में अभी मानसून पहुंचने में देरी है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 रहा। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज की गई। इससे आने वाले दिनों में प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।
Delhiites get relief from sultry heat faridabadnews faridabadnews24 know how the weather will be for the next 48 hours
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.