फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] खोरी गांव में बुधवार को बुजुर्ग की आत्महत्या के बाद लोगों के बीच बने तनाव को देखते हुए सूरजकुंड इलाके में पुलिस अलर्ट कर दी है। खोरी के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। सुरजकुंड पर्यटन स्थल में प्रवेश करने वाले सिल्वर जुबली मुख्य गेट के सामने पुलिस के जवानों से भरी अनेक बसें खड़ी थी। पीसीआर सहित निजी वाहनों में पुलिस के जवान यहां गश्त करे रहे बुजुर्ग गणेशीलाल की आत्महत्या के बाद खोरी गांव में पुलिस का गश्त पहले के मुकाबले कम देखने को मिला। दिल्ली पुलिस के सहयोग से एक दिन पहले मंगलवार को खोरी गांव में लोगों के बिजली कनेक्शन काटने पहुंची दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली टीम बुधवार को खोरी गांव में दिखाई नहीं दी।
