दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर पति ससुराल पहुंचा और तीन तलाक कह डाला। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। महिला ने देवर पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत 4 लोगों पर दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना नरवाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 22 अक्टूबर 2018 को गांव मुआना निवासी सलीम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिनों के बाद उसके ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया।
News source from : dainikbhaskar
