नरवाना शहर के कई वार्डों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है, इसको लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जाकर मटके फोड़ प्रदर्शन कर रोष जताया। लोगों को देखकर एक्सईएन खिसक गए और प्रदर्शन कर रही महिलाओं में एक महिला सीमा एसडीओ की कुर्सी पर बैठ गई। बोली जब अधिकारी काम नहीं करते तो हम यहां बैठकर लोगों की समस्या सुनेंगी। इस दौरान एसडीओ बाहर खड़े थे और कुर्सी खाली थी। हंगामा बढ़ा तो स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी लोगों को गुमराह करके इस प्रकार प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में पीने के पानी की कितनी जरूरत होती है। इस बात से अधिकारी अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन हमारी समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
