Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दाढ़ी काटने का मामला : एक सप्ताह के भीतर देना होगा जवाब, ट्विटर इंडिया के एमडी को यूपी पुलिस का नोटिस

दाढ़ी काटने का मामला : एक सप्ताह के भीतर देना होगा जवाब, ट्विटर इंडिया के एमडी को यूपी पुलिस का नोटिस

faridabadnews24By faridabadnews24June 18, 2021No Comments4 Mins Read

लोनी में बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद की दाढ़ी काटने की घटना में भड़काऊ वीडियो ट्रेंड होने को लेकर पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को नोटिस भेजा है जिसमें कहा गया है कि उन्हें सात दिन के अंदर लोनी बॉर्डर थाने में अपना बयान दर्ज कराना होगा। नोटिस जांच अधिकारी की ओर से जारी किया गया है। यह मुंबई स्थित कार्यालय के पते पर भेजा गया है।  इससे पहले पुलिस ने 12 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है जिसमें पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के केस में नामजद किए गए आरोपियों की जानकारी मांगी है। साथ ही आपत्तिजनक ट्वीट को री-ट्वीट करने वाले लोगों की सूची उपलब्ध कराने भी कहा है। ट्विटर को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। भड़काऊ वीडियो ट्रेंड होने को लेकर पुलिस ने ट्विटर के मुख्यालय को भी एक नोटिस भेजा है। पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के केस में नामजद किए गए आरोपियों की जानकारी मांगी है। साथ ही आपत्तिजनक ट्वीट को री-ट्वीट करने वाले लोगों की सूची उपलब्ध कराने भी कहा है। 

ट्विटर पर भड़काऊ वीडियो 14 और 15 जून को ट्रेंड हुई थी। इस मामले को कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। पुलिस ने साफ कर दिया कि दाढ़ी काटे जाने की घटना तो हुई है लेकिन यह सांप्रदायिक नहीं है। घटना पांच जून की थी। इसके बारे में वीडियो साजिश के तहत नौ दिन बाद ट्वीट किया गया। बगैर सत्यता की जांच किए वीडियो शेयर किया गया। इसी पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने जुबैर अहमद, राना अय्यूब, सलमान निजामी, मशकूर उस्मानी, डॉ. समा मोहम्मद, सबा नकवी, ट्विटर आईएनसी व ट्विटर कम्यूनिकेशन इंडिया प्राइवेट के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज किया था। आरोप है कि ट्विटर ने भड़काऊ वीडियो रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पुलिस को नामजद आरोपियों पर कार्रवाई करनी है, लेकिन उसके पास आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आरोपियों की डिटेल लेने के लिए ही ट्विटर को नोटिस भेजा गया है।

री-ट्वीट करने वालों को भी आरोपी बनाएगी पुलिस
गाजियाबाद पुलिस की साइबर सेल द्वारा ट्विटर के अमेरिका स्थित हेडक्वार्टर को नोटिस भेजा गया है। इसमें 12 बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। पुलिस ने केस में नामजद किए गए आरोपियों की डिटेल के साथ-साथ उनके आपत्तिजनक ट्वीट को री-ट्वीट करने वालों की सूची भी मांगी है। इसके अलावा यह डाटा भी मांगा गया है कि ट्विटर पर आपत्तिजनक वीडियो कितनी बार शेयर की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आपत्तिजनक वीडियो वाले ट्वीट को री-ट्वीट करने वाले लोगों को भी केस में आरोपी बनाया जाएगा।

पुलिस की जांच के दायरे में फेसबुक भी
वीडियो वायरल होने के मामले में लक्ष्मी गार्डन, लोनी निवासी उम्मेद पहलवान इदरीसी के खिलाफ ने जो केस दर्ज किया है, पुलिस ने उसमें फेसबुक का भी नाम है। फेसबुक पर सत्यता की जांच न करने का आरोप है। हालांकि फेसबुक को सीधे आरोपी नहीं बनाया गया है लेकिन जांच के दायरे में लाया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका में फेसबुक व ट्विटर का एक ही हेडक्वार्टर है। जरूरत पड़ने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जांच में शामिल होने को भेजा जाएगा दूसरा नोटिस
पुलिस द्वारा ट्विटर को भेजा गया पहला नोटिस केस के आरोपी अकाउंट होल्डर की जानकारी लेने के लिए भेजा गया है। वहीं, केस में ट्विटर को भी आरोपी बनाया गया है। लिहाजा, उसे भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस की विवेचना में ट्विटर को शामिल करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। इसके लिए कानूनी सलाह ली जा रही है। अमेरिका स्थित ट्विटर हेडक्वार्टर को नोटिस भेजा गया है। आपत्तिजनक वीडियो ट्वीट करने वालों के बारे में डिटेल मांगी गई है। कई अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

 

News source from : AMARUJALA

Beard cutting case: Answer to be given within a week faridabadnews faridabadnews24 UP Police notice to MD of Twitter India
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.