फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के निर्देशन में मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे जी एवं प्रदेश संरक्षक श्रीमती सरला पांडे के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा दुबे के निवास स्थान पर निस्सहाय कन्या जिसके माता-पिता मानसिक रूप से विकृत हैं, ऐसी कन्या के विवाह में श्रीमती अरुणा दुबे जी की ओर से जागृति मंच द्वारा 3000 रुपए की ड्रेसिंग टेबल, साड़ी, कपड़े, हैंडबैग आदि सप्रेम भेंट किए गएl श्रीमती विवेक पांडे जी ने साड़ी और सौभाग्य का सामान, साथ ही गिफ्ट, भारती रघुवंशी ने भी साड़ी श्रृंगार का सामान भेंट कर पुण्य कार्य कियाl इस अवसर पर केसरिया भारत की अध्यक्ष जागृति मंच की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनंदा भट्ट द्वारा 11 सो रुपए की नगद राशि सचिव ज्योति तिवारी नीरा बुधलोलिया नंदिता चौबे जी सहयोग से शुभकामनाओं सहित उपहार स्वरूप दी गईl 21 जून को राधा मेहरा का विवाह है जो उसके मामा जी द्वारा संपन्न कराया जा रहा हैl नरसिंहपुर के पास मगरधा की बेटी हैl धन्य है जागृति मंच की चेयरपर्सन अंबिका शर्मा जी जिन्होंने इतने बड़े-बड़े पुण्य कार्य करने का अवसर प्रदान किया। विवेक पाण्डे जी ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की सभी कार्यकारिणी का और सदस्यों का हृदय से धन्यवाद किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
