सोशल मीडिया पर शेयर कीं, लेकिन लारा की ऐसी कोई तस्वीर देखने को नहीं मिली। इसी बीच उनके एक फैन ने पूछा “लारा, क्या आपने वैक्सीन लगवाई?” इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया- “हां. सिर्फ इसलिए कि मैंने वैक्सीन लगवाती तस्वीर शेयर नहीं की इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने वैक्सीन नहीं लगवाई।” एक यूजर ने लिखा, “बड़ा सवाल यह है कि क्या समाज आपको स्वीकार करेगा?” वहीं, एक ने कहा, “वैक्सीनेशन की तस्वीर आजकल सर्टिफिकेट से ज्यादा मायने रखती है।
अन्य ने लिखा- “फिर आपको अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पोस्ट करना चाहिए, आप एक सेलिब्रिटी हैं और आपको लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना चाहिए।”
वहीं कई यूजर्स एक्ट्रेस के जवाब को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं बता दें, 18 साल की आयु से वैक्सीनेशन की शुरूआत के बाद बॉलीवुड के कई यंग स्टार्स टीका लगवा चुके हैं। राधिका आपटे, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, अंकिता लोखंडे जैसे कई स्टार्स ने अपनी वैक्सीन लेते की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी।
