इंदौर : इंदौर अनलॉक होने के बाद भले ही सारी गतिविधियां शुरु हो गई है लेकिन कोरोना वायरस का खतरा अभी भी थमा नहीं है। ऐसे में भीड़ जुटाना किसी खतरे को आमत्रिंत करने जैसा है लेकिन इंदौर के जिम संचालक ने अपना जन्मदिन धूम धड़क्के से मनाया और फिर भीड़ में दो बंदूकों से फायर भी किए। जिम संचालक की हरकत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन मामला फिलहाल पुलिस के संज्ञान में नहीं है। जानकारी के अनुसार, इंदौर के राउ क्षेत्र में रहने वाले जिम संचालक आकाश यादव ने अपना जन्मदिन खतरनाक रुप में मनाया जहां जश्न में केक, फूल माला, बर्थडे की बधाइयों के अलावा बंदूकों की धांय धांय भी शामिल थी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन इस तरह के हवाई फायर को किसी भी सिरे से जायज नहीं माना जा सकता। आकाश ने इस दौरान सड़क पर दोस्तों की भीड़ के बीच में कार एमपी 09 सी वाय 1246 की छत पर बैठकर एक के बाद एक अलग अलग हथियारों से आधा दर्जन के आसपास फायर कर डाले। इस दौरान उसे रोकने और समझाने वाला कोई सामने नहीं आया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
