इंदौर : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। शनिवार रात 9 बजे इंदौर में युवक ने युवती को गोली मार दी फिर खुद को भी गोली मार ली। इस दौरान युवक की मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि सिरफिरे ने लगातार चार से पांच गोली चलाई। घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श इंद्रा नगर की है जहां एक सिरफिरे युवक ने एक घर में घुसकर पहले एक युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस दौरान युवक की मौत हो गई जबकि युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक लड़के का नाम नवीन परमार है जबकि लड़की का नाम मोहिनी नरवरिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और लड़की को शादी कही और पक्की हो चुकी थी। नवीन अपनी प्रेमिका मोहिनी से अपने दिए हुए तोहफा जो एक अंगूठी थी वह लेने आया था उसके बाद नवीन ने पहले मोहिनी को गोली मारी और फिर अंदर के कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिजन लड़की को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं लड़के की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की लॉक डाउन के पहले दोनों साथ में काम करते थे। छत्रीपुरा पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
