हिसार : हरियाणा के हिसार जिले में एक महिला ने अपने ससुर पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप (Allegations of Rape) लगाया है. पीड़िता ने मामले की शिकायत अर्बन एस्टेट थाना में दी है. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 को हिसार निवासी युवक से हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे और उसका पति उससे जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा. पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उससे मारपीट की गई. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि उसके पति व जेठानी में भी अवैध संबंध हैं. पीड़िता ने बताया कि उसने इसका विरोध किया तो उससे मारपीट की. पीड़िता ने बताया कि उसका ससुर एयरफोर्स में है. मई 2020 को वह घर आया तो उसे अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ की.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता का आरोप है कि उससे एक महीने बाद आरोपी ससुर ने उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता का आरोप है कि उसे भोजन नहीं दिया जाता था व कमरे में बंद रखा जाता था. पीड़िता ने जुलाई 2020 को अपने परिवार को सूचित किया तो पंचायत हुई, लेकिन आरोपित ससुराल वालों ने उसे रखने से मना कर दिया. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है.
