Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ‘अगर इतनी ही नफरत है तो मेरे गानों पर नाच-गाना बंद करो’ जब हाइट का मजाक उड़ाए जाने पर फूटा नेहा कक्कड़ का गुस्सा

‘अगर इतनी ही नफरत है तो मेरे गानों पर नाच-गाना बंद करो’ जब हाइट का मजाक उड़ाए जाने पर फूटा नेहा कक्कड़ का गुस्सा

faridabadnews24By faridabadnews24June 20, 2021No Comments3 Mins Read

मुंबई  : नेहा कक्कड़ बी-टाउन की सबसे फेमस सिंगर्स में से एक हैं। उनका गाना आते ही ट्रेंड कर जाता है। नेहा आज जिस मुकाम पर वहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। नेहा मात्र 4 साल की उम्र से गाना गा रहीं हैं। लाइफ में नेहा बहुत स्ट्रगल किया और खुद की अलग पहचान बनाई। यहां तक के इस सफर में नेहा कक्कड़ ने बहुत आलोचाएं भी झेलीं। कई बार उन्हें ट्रोल भी किया गया। कभी कपड़ों को लेकर तो कभी आवाज तो कभी हाइट को लेकर भी हालांकि नेहा ने हमेशा ही इन बातों को अनदेखा किया। लेकिन एक समय था जब नेहा की बर्दाशत करने की सारी हदें खत्म हो गई और उनका गुस्सा फूटा। दरअसल, कीकू शारदा ने अपने एक स्पूफ वीडियो में एक्टर और कॉमेडियन गौरव गेरा के साथ मिलकर नेहा कक्कड़ की हाइट का मजाक उड़ाया था।

 

उन्होंने नेहा कक्कड़ की हाइट वाले एक कैरेक्टर को अपने वीडियो में शामिल किया। मजाक उड़ाते-उड़ाते कीकू शारदा हद पार कर गए और कुछ ऐसी बातें कह गए जिससे नेहा को बहुत बड़ा झटका लगा था। उस दौरान नेहा ने इंस्टा स्टोरी कीकू शारदा को करारा जवाब दिया था। बिना नाम लिए उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- ‘इतना ज्यादा एंजॉय करते हो मेरे गानों पे। मेरे गानों पर इतनी पार्टियां की हैं। अपनी गर्लफ्रेंड, अपने बॉयफ्रेंड को मेरे लव सॉन्ग सुनाए हैं। शर्म नहीं आती? हमें उन लोगों का शुक्रगुजार होना चाहिए जिनकी वजह से हम खुश होते हैं। नहीं तो आजकल खुशियां कितनी मुश्किल से मिलती हैं। मेरे हर गाने पे इंजॉय करने के बाद फिर ये सब?’

 

Bollywood Tadka

नेहा ने आगे लिखा था-‘शर्म आनी चाहिए ऐसा नेगेटिव और बेइज्जती भरा कॉन्टेंट बनाने वालों को। मेरे अपने लोग जानते हैं कि मैं कॉमेडी की कितनी इज्जत करती हूं लेकिन यह वाली बकवास है। मुझसे इतनी ही नफरत है तो बंद करो मेरे नाम का इस्तेमाल, मेरे गानों पर नाच-गाना बंद करो।’

 

इसके बाद में नेहा कक्कड़ ने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में बताया था कि वह हाइट का मजाक उड़ाए जाने पर खुद को कैसे संभालती हैं और ट्रोलर्स को कैसे डील करती हैं। नेहा कक्कड़ ने कहा था-‘आपको खुद को यह विश्वास दिलाने की जरूरत है कि आप सबसे खूबसूरत हैं। क्या हुआ अगर मेरी हाइट कम है तो। मैं जानती हूं कि मैं सबसे खूबसूरत हूं।’

 

काम की बात करें तो नेहा कक्कड़ ‘इंडियन आइडल 12’ में नजर आ रही है।  शो में भी उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। शो के एक एपिसोड में जहां लोगों ने उन्हें किशोर कुमार का एक गाना गाने पर ट्रोल किया। इतना ही नहीं  सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने भी उनका नाम लिए बिना तंज कसा था और कहा था कि जिन्होंने सिर्फ 4 गाने गाए हैं उन्हें जज की कुर्सी पर लाकर बिठा दिया गया है।

'If there is so much hatred then stop dancing and singing on my songs' when Neha Kakkar's anger erupted for making fun of height faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.