फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] अभी पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमें मोहित बैसला अपने अन्य साथियों के साथ नंगला एनक्लेव निवासी समाजसेवी महेशचंद वसिष्ठ के बेटे देवेंद्र का अपहरण कर मारपीट करते दिखे।जिस मामले में एन आईटी 86 विधानसभा से आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रवासी नेता संतोष यादव ने मोहित बैसला गेंग की धरपकड़ के लिए सारन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया और पुलिस आयुक्त ओपी सिंह से मांग कर क्राइम ब्रांच में केश को ट्रांसफर करवाया था जिस मामले में सीआईए ने आरोपियों धरपकड़ कर सख्त कार्यवाही की और मुख्य आरोपी मोहित बैसला कई दिन से फरार था उसे गिरफ्तार कर लिया और इस समय कोर्ट से सीआईए ने तीन दिन का रिमांड लिया है ।मोहित बैसला कालोनीवासी में अपनी दहशत फैलाने के लिए रॉड और सरियों से कमजोर लोगों को पिटता और उनकी वीडियो बनाता था ताकि क्षेत्र में दबदबा और अपना भय बना सके।जिस बारे में क्षेत्रवासियों के साथ ऐसे बदमासों के खिलाफ संतोष यादव ने मुहिम छेड़ रखी है।और बिना किसी डर भय के दोषियों पर सख्त कार्यवाही करवाते है और पीड़ितों की मदद करते हैं।इस मौके संतोष यादव ने कहा कि जबसे फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त ओपी सिंह जी ने कमान संभाली है तबसे क्राइम करने वाले सलाखों के पीछे जा रहे है और मोहित बैसला मामले में पर्वतीया चौकी इंचार्ज,सारण थाना एसएचओ ,क्राइम ब्रांच 48 की पूरी टीम का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूँ जिन्हीने क्षेत्रबमे अमन शांति के लिए अच्छा काम किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
