फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित “देव पाठशाला निःशुल्क” में बच्चों को कपड़े बाँटे गए। ट्रस्टी अम्बिका शर्मा जी द्वारा “देव पाठशाला निःशुल्क” में स्लम बस्ती के बच्चों को पिछले 3 सालों से पढ़ाया जा रहा है। कोविड 19 लॉक डाउन का पालन करते हुए पिछले साल भी पढ़ाया गया। लेकिन अबकी बार गंभीर कोविड महामारी के होने और लॉक डाउन की वजह से 3 महीने से बच्चे स्कूल नही आ पा रहे। बच्चों की जरूरतों को देखते हुए बीच बीच में बच्चों को देव पाठशाला में बुलाया जाता है और उन्हें जरूरत का सामान दिया जाता है। अम्बिका शर्मा बच्चों को कई बार स्टेशनरी, खाद्य सामग्री, मास्क, सेनिटाइजर व वस्त्र बाँट चुकी हैं। ट्रस्टी अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि सेवा परमोधर्मः को मानते हुए देव मानव सेवा ट्रस्ट हमेशा से ही 6 सालों से मानवता के कार्यों में लगा हुआ है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
