गांगोली में हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक कलह के कारण एक मां ने अपने बच्चे सहित फंदा लगा लिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। गनीमत यह रही िक परिजनों द्वारा सही समय पर दरवाजा तोड़ने पर 3 साल का बेटा लक्की सकुशल बच गया। घटना की सूचना पर बाद में महिला का पति घर पहुंचा ताे उसने भी फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एएसपी नितिश अग्रवाल, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छत्रपाल मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। गांगोली गांव निवासी 25 वर्षीय अजीत गांव में ही हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता है। उसकी शादी 5 साल पहले सोनीपत के कल्याणी गांव निवासी 23 वर्षीय संध्या के साथ हुई थी। दोनों का 3 साल का बेटा लक्की है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। रविवार सुबह भी उनमें तकरार हुई। उसके बाद अजीत अपनी दुकान पर चला गया। रविवार दोपहर को संध्या ने अपने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर दी और पंखे पर फंदा बनाकर पहले 3 साल के बेटे लक्की के गले में डाल दिया और दूसरी तरफ खुद पंखे पर फंदा डालकर झूल गई। वहीं, जब कुछ देर तक हलचल नहीं हुई तो परिवार के सदस्य संध्या को बुलाने गए, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर संध्या व लक्की फंदे पर झूल रहे थे। परिजनों ने उनको देखा तब तक संध्या की मौत हो चुकी थी जबकि लक्की की सांसें चल रही थी। गांठ सही न लगने के कारण लक्की बच गया। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा। परिजनों ने घटना की सूचना फोन पर अजीत को दी। कुछ ही देर में अजीत घर पर पहुंच गया। मौके का नजारा देखकर वह अपने होश खो बैठा और भीड़ में से ही वापस अपने भाई के कमरे में चला गया और खुद भी वहां जाकर फंदा लगा लिया। अजीत को देखकर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे वहां से उतारा। उसे और लक्की को अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल ले गए। वहीं 3 साल का लक्की सकुशल बच गया और अब उसकी हालत सही है। घटना की सूचना पाकर एएसपी नितिश अग्रवाल तथा पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छत्रपाल मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका की मां शीला देवी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
