
फरीदाबाद : कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए ई एस आई हॉस्पिटल ने टीम बनाकर शहर के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों व आश्रम में शिविर लगाया जिसमें 18 से 45 वर्ष तक के कर्मचारियों व विभिन्न लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक लगभग 2500 लोगों को दी गई कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन सेक्टर 8 ईएसआई हॉस्पिटल के स्वास्थ्य केंद्र द्वारा चिकित्सा अधीक्षक एम एस डॉक्टर अंजली सचदेवा नोडल ऑफिसर डॉक्टर शालिनी पाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ डॉक्टर ने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण शिविर का लाभ उठाएं व बाकी लोगों को भी प्रेरित करें जिससे कोविड-19 की लड़ाई जल्दी से जल्दी जीती जा सके इस अवसर पर अधीक्षक एम एस डॉक्टर अंजलि सचदेवा ने बताया कि देश में बनी कोरोना वैक्सीन सुरक्षा मानकों पर सुरक्षित और असरदार है डॉ शालिनी पॉल ने कहा के सभी लोगों को निर्भीक होकर के टीकाकरण केंद्र पर आना चाहिए और कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखना चाहिए बेशक टीकाकरण करवाने के बाद भी मास्क सैनिटाइजर और उचित दूरी का पालन करना चाहिए जिससे संक्रमण पर रोक लगाने में हम लोग कामयाब हो सके इस अवसर पर ई एस आई टीम प्रीता अहूजा ने बताया कि आज रॉयल हेरिटेज में लगभग 100 स्नेह आश्रम ग्रीन फील्ड में 61 के आर ऑटो सेक्टर 6 531 शाही एक्सपोर्ट 556 व हॉस्पिटल सेक्टर 8 में 300 लगभग लोगों को वैक्सीन लगा कर के संक्रमण के खिलाफ लड़ाई को आगे जारी रखेंगे कमलेश मनजीत रोहित आदि ने भी बढ़-चढ़कर के वैक्सीन प्रोग्राम में हिस्सेदारी निभाई वह सब लोगों को जागरूक किया l
