Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इसे सांपों से प्यार है, ये बंदा कुछ खास है

इसे सांपों से प्यार है, ये बंदा कुछ खास है

faridabadnews24By faridabadnews24June 22, 2021No Comments3 Mins Read

कुल्लू : ये बंदा सांपों पकड़ता है, उनसे खेलता है, सांप अगर चोटिल हो तो उनकी मरहम पट्टी भी करता है। सांप अगर प्यासा हो तो यह अपने हाथों से उसे पानी पिलाता है। इन सबके बाद भी इसे सांपों से कभी डर नहीं लगता है, क्योंकि यह बंदा कुछ खास है, क्योंकि इसे सांपों से प्यार है। जी, हां ये कोई सपेरा नहीं, ना ही कोई जादूगर है, बस ये एक सांप प्रेमी है, और भोले की ये सेना इस शख्स का पहला प्रेम भी है, तभी तो जहां सांप दिखता है, युवा वहीं पहुंच जाता है। लेकिन इससे भी बड़ी हैरानी की बात ये है कि कई बार इस युवक को सांप ने काटा लेकिन एक बार भी इन्हें इलाज करवाने की जरूरत नहीं पड़ी, बस अपने आप ही ठीक हो जाते हैं, तभी तो ऐसा लगता है कि शायद भोले नाथ की इस सांप प्रेमी पर खास कृपा है।

अपने अंदर एक अलग सी ऊर्जा पाए शख्सियत का नाम सोनू ठाकुर है। सोनू कुल्लू के भूंतर के खोखन गांव के रहने वाले हैं। सोनू जहरीले सांपों को पकड़ने में कितने माहिर है और ये एक ऐसी शख्सियत हैं कि इनका पता ठिकाना हर घर को है। लगभग हर मोबाइल में सोनू का नंबर सेव है। सोनू को कोई भी नाम देना शायद उन पर ठीक ना लगे, लेकिन हां बस इतना समझ लीजिए सांपों से सोनू को इतना प्यार है कि इन्हें ना तो डर लगता है और ना इनके काटने का कोई खौफ है। अभी तक सोनू को लगभग 18 बार सांप काट चुके हैं। सोनू ने लोगों के घरों, दुकानों, आस पास की जगह से अब तक 576 सांप पकड़े हैं, और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा है। तो जरा सोचिए सोनू ने सांप के काटने से कितनी जिंदगियां बचाई होंगी ये अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

सांप को देखकर जहां लोग दूर दूर भागते हैं वहीं सोनू सांपों के इतने करीब हैं कि वे ना सिर्फ इन्हें पकड़ते हैं बल्कि अगर ये चोटिल हैं तो इनकी मरहम पट्टी भी करते हैं। सोनू को एहसास हो जाता है कि सांप प्यासा है तो उसे खुद अपने हाथों से पानी भी पिलाते हैं। सोनू कहते हैं कि मुझे सांप पकड़ कर लोगों की जान बचाने में बहुत ही ज्यादा गर्व महसूस होता है। वह अपनी जान को जोखिम में रखकर इस काम को अंजाम देते हैं और उन्हें इससे अंदरूनी खुशी मिलती है। सोनू का कहना है कि सांप बेजुबान होता है इनका संरक्षण किया जाए।

faridabadnews faridabadnews24 She loves snakes this guy is special
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.