फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही के चलते अपराध बढ़ रहे हैं। अभी मध्य प्रदेश की छात्रा के साथ 11 घंटे में तीन बार हुई छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास में जीआरपी आरोपियों को तलाश भी नहीं पायी है कि बांद्रा एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक फौजी की जेब स्टेशन पर काटकर बदमाश फरार हो गए। जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है। यूपी के अलीगढ़ गांव गला बिरखू निवासी चंद्रदत्त गौतम मथुरा जक्शन से बांद्रा एक्सप्रेस के एस वन कोच में सफर कर रहे थे। उन्हें मेरठ जाना था। ट्रेन रात करीब दो बजे जब फरीदाबाद पहुंची तो बदमाश उनकी जेब काटकर फरार हो गया। जेब में आर्मी का कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम व नकदी थी। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। लेकिन बदमाश का सुराग नहीं लगा है। रेलवे सूत्रों की मानें तो ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर आए दिन चोरी और झपटमारी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन जीआरपी व आरपीएफ घटनाओं को रोकने में नाकाम है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
