Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली में पानी के लिए हाहाकर मचना शुरू हुआ, लोग ट्वीट कर मांग रहे निजात

दिल्ली में पानी के लिए हाहाकर मचना शुरू हुआ, लोग ट्वीट कर मांग रहे निजात

faridabadnews24By faridabadnews24June 22, 2021No Comments4 Mins Read

उत्तराखंड में भारी बारिश होने पर गंगा एवं यमुना नदी में बाढ़ आने के कारण राजधानी में पेयजल के लिए हाहाकर मचने लग गया है। कई इलाकों में  पेयजल आपूर्ति नहीं आने पर लोग दिल्ली जल बोर्ड को ट्वीट कर अपनी दिक्कत की सूचना देने के साथ-साथ उसका समाधान करने का आग्रह कर रहे हैं। दरअसल यमुना नदी एवं गंग नहर से जुड़े पांच जल शोधक संयंत्रों में पानी के उत्पादन में निरंतर गिरावट आ रही है। इस कारण उनसे जुड़े इलाकों के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जल बोर्ड ने दावा किया है कि यमुना नदी एवं गंग नहर के पानी में गाद की मात्रा बढ़ने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में है और उसके संयंत्र पूरी क्षमता से चल रहे है।उत्तराखंड में भारी बारिश होने के कारण गंगा व यमुना समेत सभी नदियों में बाढ़ आई हुई है। इतना ही नहीं, सभी नदियों के पानी में गाद की मात्रा काफी बढ़ गई है। इस कारण हरिद्वार में तीन दिन से गंग नहर में पानी छोड़ना बंद कर रखा है और इस नहर से जुड़े दिल्ली जल बोर्ड के सोनिया विहार एवं भगीरथी जल शोधक संयंत्र में पानी आना कम हो गया है। अगले दो-तीन दिन के बाद इनको गंग नहर से पूरी तरह पानी मिलना बंद हो जाएगा। लिहाजा इन दोनों संयंत्रों में पानी का उत्पादन प्रभावित होना शुरू हो गया है। इस कारण इनसे जुड़े पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के अधिकतर इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो गया है, लोग पानी की समस्या से पार पाने के लिए टैंकर मंगा रहे है।दूसरी ओर यमुना नदी से जुड़े चंद्रावल व वजीराबाद जल शोधक संयंत्र में अभी भी पानी का उत्पादन पूरा नहीं हो रहा है। इसके अलावा पांचों जल शोधक संयंत्र कच्चे पानी को पूरी तरह साफ नहीं कर रहे है। इस कारण लोगों के घरों में गादयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। इस समस्या से जल बोर्ड को अवगत कराने के लिए कुछ लोगों ने ट्वीट किया है। उन्होंने घरों में आए पानी को बर्तन में भरकर उसका फोटो ट्वीट करके जल बोर्ड के पास भेजा है। उधर जल बोर्ड ने कहा है कि दिल्ली में पानी की किल्ल्त नहीं है, लेकिन गंग नहर के पानी में गाद बढ़ गई है, मगर उसके समस्त जल शोधक संयंत्रों में पानी का पूरा उत्पादन हो रहा है।

पानी के लिए मोहताज हुए लोग
यमुना नदी में गाद की मात्रा बढ़ने व गंग नहर से पानी कम आना शुरू होने पर लोगों पानी के लिए मोहताज होने लग गए है। लोगों को न तो पर्याप्त पानी मिल रहा है और न ही साफ पानी उनके घरों में पहुंच रहा है। कई दिन से पेयजल आपूर्ति कुछ ही समय तक आती है। इस कारण वे पीने का भी पानी नहीं भर पाते है। इस संबंध में कई बार दिल्ली जल बोर्ड को शिकायत की गई है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। – उमा शंकर, कुचा पाती राम

पेयजल आपूर्ति बेहद ही कम दबाव के साथ आती है। इस कारण लोगों की ऊपरी मंजिलों पर पानी नहीं पहुंचता है। उन्हें नीचे से पानी भरकर ले जाना पड़ता है। यह समस्या जल बोर्ड के समक्ष रखी गई है। – अनिल शर्मा, सीताराम बाजार

एक सप्ताह से उनके इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति आ रही है। यह पानी कतई पीने योग्य नहीं है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार दिल्ली जल बोर्ड से आग्रह किया है, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई है। – राजपाल भारती, मोरी गेट

पेयजल आपूर्ति नियमित तौर पर नहीं आने और गंदे पानी की आपूर्ति आने के कारण वह पीने के लिए ही नहीं, बल्कि नहाने के लिए भी पानी खरीदकर ला रहे है। दरअसल बदबूदार की आपूर्ति आ रही है। – रमेश मारवाह, तिलक बाजार

 

News source from : amarujala

faridabadnews faridabadnews24 people are asking for relief by tweeting The outcry for water started in Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.