अंबाला में गुरुद्वारे के पाठी पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। ऐसे में ग्रामीणों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और चेहरे पर कालिख पोत कर गले में जूतों का हार पहना दिया उसके बाद दोनों बाजुओं को पकड़कर पूरे गांव में घुमाया गया। इसके अलावा उसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला सुनने के लिए मिला था, मगर इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है।
मामला जिले के गांव भूडंगपुर का है। गुरुद्वारे के पाठी पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है जब पाठी द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने की बात ग्रामीणों को पता चली तो एक-एक करके वो उसके कमरे पर पहुंच गए। उन्होंने पहले तो अंदर ही उसकी पिटाई की फिर उसे खींचकर बाहर लेकर आए। जब आरोपी पाठी को कमरे से बाहर बैंच पर बिठाया गया तो कुछ लोग उसे रस्सी से बांधना चाह रहे थे तो कुछ उसके चेहरे पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने की बात कह रहे थे। तभी किसी व्यक्ति द्वारा कालिख मंगवाकर उसके चेहरे पर पोत दी गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पाठी की दोबारा से पिटाई कर दी। इसके बाद गले में जूतों का हार पनाया और उसे खींचते हुए पूरे गांव का चक्कर लगवाया हालांकि मामले के बारे में नग्गल थाना एरिया में पड़ने वाली नन्योला पुलिस चौकी को इसकी सूचना मिल गई थी, मगर शिकायत न मिलने पर केस दर्ज नहीं किया गया। बताया जा रहा है बाद में पाठी को गुरुद्वारे से बाहर निकाल दिया गया है।लोगों का यह ड्रामा कई घंटे तक चला। इतना ही नहीं इस दौरान ग्रामीणों ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। उधर इस बारे में नग्गल थाने के प्रभारी धर्मवीर सिंह का कहना है कि मामला सुनने के लिए मिला था, मगर इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है।
News source from : dainikbhaskar
