मंदिर के पुजारी ने 10वीं में पढ़ रही अपनी बेटी को ही सोमवार आधी रात काे हवस का शिकार बना दिया। सुबह बेटी ने घटना के बारे गांव के सरपंच को बताया तो बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने बेटी के बयान के बाद मामला दर्ज कर आराेपी को गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा का एक व्यक्ति पास के गांव तलहेड़ी रागड़ान में एक मंदिर में पुजारी है। उसकी पहली पत्नी की शादी के कुछ साल बाद मौत हो गई थी। उसके पास से 3 बेटियां व एक बेटा है। इसके बाद पुजारी ने दूसरी शादी की तो उसका निधन भी कुछ समय पहले हो गया था। इसके बाद पुजारी मंदिर परिसर में ही एक कमरे में अपने बच्चों के साथ रह रहा था सोमवार रात को 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 साल की बेटी सोई हुई थी। रात करीब 2:30 बजे पुजारी ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। सुबह सहमी हुई बेटी ने इस बारे में मंदिर के पास रहने वाली महिलाओं को बताया तो वह उसे सरपंच के पास ले गईं। सरपंच ने सारी बात सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसका मेडिकल कराकर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बराड़ा थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुजारी की बेटी ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आराेपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
