चंडीगढ़ : हरियाणा में अब मौसम शुष्क होता जा रहा है. गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी बरसात की उम्मीद बहुत कम है. हालांकि, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन मानसून की प्रभावी बरसात अभी देखने को नहीं मिलेगी. इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है. एक सप्ताह तक बरसात की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 26.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. सुबह के समय नमी की मात्रा 67 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटक्र 52 फीसदी रह गई. हवा 2.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली. केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी बता दें कि देशभर में बने मौसमी सिस्टम पर गौर किया जाए तो कम दबाव का क्षेत्र अब बिहार से सटे दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान से लेकर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण हरियाणा, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए गुजर रही है. एक ट्रफ रेखा दक्षिण महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक बनी हुई है. हरियाणा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी गुजरात पर बना हुआ है. लेकिन हरियाणा में इस मौसमी सिस्टम का प्रभाव नहीं है. इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है
News source from : news18
