नई दिल्ली : ऑनलाइन शॉपिंग के जहां फायदे हैं वहीं कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। दिल्ली में भी ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एएक व्यक्ति ने दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन से अपने बच्चे के लिए रिमोट कंट्रोल कार का ऑर्डर दिया था, लेकिन वह तब हैरान रह गया जब उसे डिलीवर हुए बॉक्स में कार नहीं बल्कि पारले-जी बिस्कुट का एक पैकेट मिला। घटना सोमवार को दिल्ली के भगवान नगर आश्रम इलाके से सामने आई है विक्रम बुरागोहेन ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे अपने अमेजन ऑर्डर में पारले-जी बिस्किट का एक पैकेट मिला है। विक्रम ने पारले-जी पैकेज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जब आपको अमेजन इंडिया से आपको अपने ऑर्डर के बदले पारले-जी बिस्किट मिल जाए…हाहाहाहा। अब चाय बनानी पड़ेगी। शख्स ने ई-कॉमर्स साइट से बच्चों के लिए रिमोट कंट्रोल कार ऑर्डर की थी। लेकिन जब डिलीवरी आया तो वह यह देखकर हैरान रह गए कि यह आकार में छोटा है। जब उसने पैकेट खोला, तो उन्होंने पाया कि उसमें रिमोट कंट्रोल कार के बजाय पारले-जी बिस्किट का एक पैकेट था।
मंगाई थी कार
विक्रम ने कहा कि उन्होंने उत्पाद की गलत डिलीवरी के बारे में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए कंपनी ने उनसे माफी मांगी है। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सोचा होगा कि ये तो कोई बच्चा ही होगा इसलिए पारले-जी से काम चला लिया।
News source from : oneindia
