Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली : बैंक में घुसने के लिए चोर ने दीवार तोड़ी, फिर चुरा ले गया 55 लाख रुपए

दिल्ली : बैंक में घुसने के लिए चोर ने दीवार तोड़ी, फिर चुरा ले गया 55 लाख रुपए

faridabadnews24By faridabadnews24June 23, 2021No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली :  राजधानी दिल्ली में बैंक से चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्वोत्तर दिल्ली के इलाके में चोरों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फर्श बाजार शाखा में रविवार रात यह चोरी की। चोरों ने पहले एक दीवार तोड़ी और फिर बैंक परिसर में दाखिल हो गए। वहां से लगभग 55 लाख रुपए कैश चुराया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक चोर दिखाई दे रहा है।

सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एक बैंककर्मी ने बताया कि, बैंक के अंदर सीसीटीवी की फुटेज में एक चोर दिखा। बैंक की बगल की बिल्डिंग में कंस्ट्रंक्शन का काम चल रहा था। चोर बिल्डिंग की दीवार तोड़कर बैंक में घुसे। बैंक से 55 लाख रुपये कैश चोरी हुआ है। इस घटना का पता अगले दिन की सुबह लगा, जब वहां के हालात देखकर कर्मचारी दंग रह गए। बैंक के अंदर दीवार में एक बड़ा सा छेद था। इसी छेद को देखने के बाद बैंक की तिजोरी को देखा गया तो लाखों का कैश गायब था। पुलिस का कहना है कि, जांच-पड़ताल चल रही है। वारदात को कितने चोरों ने अंजाम दिया, ये भी पता किया जा रहा है। हालांकि, सीसीटीवी की जांच करने पर पता चला है कि बैंक में एक चोर ने घुसकर कैश चुराया। वहां पुलिस के साथ फॉरेंसिंक टीम ने भी जांच-पड़ताल की है। यह चोरी रविवार के दिन हुई, चोर दीवार तोड़कर वहीं से चोर बैंक में घुसा। यह बैंक रविवार के दिन बंद होता है, माना जा रहा है इसलिए लोगों को पता नहीं चल पाया। अब बैंक में चोरी की खबर से लोगों का बैंक में तांता लग गया है। दरअसल उन लोगों को चिंता हो रही है, जिनका यहां कैश या गहने थे। लोग ये पता लगाने बैंक पहुंचे कि कहीं उनके लॉकर पर तो हाथ नहीं साफ कर दिया। एक व्यक्ति ने कहा कि, बैंक कर्मचारियों ने साफ-साफ जानकारी नहीं दी है, लेकिन ये पता चला है कि लॉकर सुरक्षित हैं। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सथियासुंदरम ने बताया कि, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और संदिग्धों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

Delhi: Thief breaks wall to enter bank faridabadnews faridabadnews24 then stole Rs 55 lakh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.