मार्च 2020 में हुए लॉकडाउन के दौरान सरकारी स्कूलों में काफी बच्चों ने दाखिल लिया था। इनमें से हजारों बच्चे अब नहीं मिल रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि पोर्टल पर डेटा अपलोड नहीं हो पा रहा है। इन बच्चों को स्कूल में लाने के लिए शिक्षक तलाश में जुटे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो शिक्षा मंत्री के गृह जिले के सरकारी स्कूलों में 19 प्रतिशत बच्चे कम हुए हैं। पोर्टल पर दिखाए आंकड़ाें पर ध्यान दें तो पहली से आठवीं कक्षा तक हुए दाखिलों में वर्ष 2020 और इस वर्ष में काफी अंतर दिखा रहा है। विभागीय अधिकारी इसे मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि सरकारी स्कूलों में जो बीते वर्ष एडमिशन किए गए थे, उनमें से काफी संख्या में बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं, जो डेटा दिखाया जा रहा, वह शिक्षक पुराना बता रहे हैं। सरकारी स्कूलों से बच्चों की कम होने की स्थिति प्रदेश के सभी जिलों में है। हर जिले में बच्चों के दाखिले की संख्या में अंतर आ रहा है। जब पूरे प्रदेश से रिपोर्ट कंपाइल कर भेजी गई तो अधिकारी हैरान रह गए। बच्चों की संख्या को देखते हुए सभी जिलों के डीईओ को सुनाया गया। बच्चाें की संख्या बढ़ाने पर जोर देने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यालय से लगी फटकार के बाद अध्यापक सक्रिय हुए। अब घरों में जाकर दाखिले कर रहे हैं, जबकि पहले अध्यापकों ने ऐसा नहीं किया। अभिभावक ही बच्चों के नाम का पंजीकरण कराने स्कूल आते रहे हैं। पोर्टल तो नए सत्र में हुए एडमिशन को लेकर संख्या जीरो दिखा रहा है। कई पते ऐसे सामने आ चुके हैं, जहां सर्वे के लिए गए तो वहां न बच्चे मिले और न अभिभावक।
डीईओ नमिता कौशिक का कहना है कि पोर्टल व मैनुअल हुए दाखिलों में अंतर है। पोर्टल अपडेट नहीं किया गया है। 3 दिन से शिक्षक इस कार्य में लगे हुए हैं। अब पोर्टल पर 10 हजार बच्चे शो कर रहे हैं। जल्द बाकी डेटा को अपलोड कर दिया जाएगा। कई परिवार लॉकडाउन में गृह जिलों में वापसी कर गए, इस कारण भी अंतर आ सकता है। ऐसे हजारों नहीं दो-चार परिवार होते हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग का सारा फोकस दाखिले कराने पर है।
यमुनानगर में वर्ष 2020 में 8619 बच्चे थे, इस बार सिर्फ 3517 दाखिले
वर्ष 2020 में 18 जून तक पहली कक्षा में 8619 के दाखिले किए गए। वर्ष 21-22 में 3517 के एडमिशन हो पाए। दोनों में 5102 का अंतर आ रहा है। कक्षा दूसरी में 8637 तो इस बार 8637 हुए इस बार 8619 के दाखिले हुए। 49 का अंतर आया है। कक्षा तीसरी में इस साल 8668 दाखिले हुए हैं जबकि बीते वर्ष 9711 के एडमिशन हुए थे। चौथी कक्षा में इस बार 9375 दाखिले हुए बीते साल से 9711 एडमिशन कम हुए। पांचवीं कक्षा में 9385 दाखिले हुए थे, इस बार 9371 एडमिशन हुए हैं। छठी कक्षा में इस साल 7540 एडमिशन हुए हैं जबकि बीते वर्ष 8152 हो चुके थे। सातवीं में 8013 दाखिले हुए हैं वर्ष 2020 में 8191 एडमिशन किए गए। आठवीं में 8164 बच्चों के दाखिले हुए बीते साल 8191 के एडमिशन हो चुके थे।
