Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 1000 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाले उमर गौतम का वीडियो आया सामने, किया बड़ा खुलासा..

1000 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाले उमर गौतम का वीडियो आया सामने, किया बड़ा खुलासा..

faridabadnews24By faridabadnews24June 24, 2021No Comments3 Mins Read

1000 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाले उमर गौतम का वीडियो आया सामने, किया बड़ा खुलासा..
लखनऊ :
 दिल्ली से सटे नोएडा में एक हजार हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो मौलानाओं को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। मौलाना मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी पर धर्मांतरण कराने का आरोप है। खास बात ये है कि उमर गौतम ने खुद साढ़े 3 दशक पहले 20 साल की उम्र में धर्मांतरण कर हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम धर्म अपनाया था। गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस को उमर गौतम और जहांगीर की 7 दिन की रिमांड भी मिल गई है।

धर्मांतरण के मामले में किया बड़ा खुलासा
उमर गौतम उर्फ श्याम प्रताप सिंह का पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें वह इस बात को कबूल कर रहा है कि कैसे वह इस्लाम धर्म से प्रभावित हुआ और अन्य लोगों को इस्लाम अपनाने में मदद की। इस पुराने वीडियो में उमर गौतम कहता नजर आ रहा है कि इस्लामिक दावा सेंटर में महीने में औसत 15 से ज्यादा लोगों का धर्मान्तरण डॉक्यूमेंट किया जाता है। इतना ही नहीं उसने इस्लामिक दावा सेंटर (जामिया, दिल्ली) में करीब 1000 लोगों के धर्मान्तरण संबंधी डॉक्यूमेंट जारी किए।

पुराने वीडियो में उमर गौतम यह भी कहता नजर आ रहा है कि इस्लामिक दावा सेंटर में इंग्लैण्ड, सिंगापुर और पोलैंड तक में धर्मांतरण का काम होता है। वह कह रहा है कि लोगों के इस्लाम कबूल करने से अल्लाह का काम हो रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में वह गोरखपुर के यादव परिवार के लड़के और कानपुर की एक छात्रा का भी नाम ले रहा है, जिसने उससे प्रभावित होकर इस्लाम कबूल किया। इस्लाम अपनाने के बाद से वो दिल्ली के जामिया नगर इलाके में इस्लामिक दावा सेंटर चला रहे थे।

अपाहिजों को मिलाकर 1000 से ज्‍यादा लोगों का धर्मांतरण
इन दोनों ने अब तक गरीब महिलाओं के साथ मूक-मधिर गरीब बच्चों और अपाहिजों को मिलाकर 1000 से ज्‍यादा लोगों का धर्मांतरण कराया है। एटीएस के मुताबिक, उमर और जहांगीर न सिर्फ लालच, बल्कि डरा-धमका कर भी धर्म परिवर्तित करवाते थे।

फतेहपुर जिले का रहना वाला है उमर गौतम 
मोहम्मद उमर गौतम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक हिंदू राजपूत परिवार में 1964 में हुआ। वह जाति से क्षत्रिय है।  इस्लाम धर्म अपनाने से पहले उनका नाम श्याम प्रताप सिंह गौतम हुआ करता था। उनके पिता का नाम का नाम धनराज सिंह गौतम है। वो छह भाई हैं, जिनमें उमर का चौथा नंबर है। घर में उन्हें बचपन से ही प्रधानजी के नाम से पुकारा जाता था।

उमर गौतम ने 1984 में किया अपना धर्म परिवर्तित
जानकारी के मुताबिक, स्कूलिंग के बाद जब वह ग्रेजुएशन के लिए नैनीताल हॉस्टल में शिफ्ट हुआ तो उस दौरान उसके पैर में चोट लग गई थी। इस दौरान उसकी बगल वाले कमरे में रहने वाले छात्र ने मदद की थी, जो कि मुस्लिम था। वहीं, छात्र ही श्याम को डॉक्टर के पास ले जाया करता था और साथ ही मंदिर भी। इसके बाद श्‍याम का इस्‍लाम के प्रति झुकाव हो गया है और उसने इस्लाम की किताबें हिंदी में पढ़ी तो उस पर इसका गहरा असर हुआ। इसी वजह से उसने 1984 में अपना धर्म परिवर्तित कर लिया और श्याम प्रताप सिंह गौतम से मोहम्‍मद उमर गौतम बन गया।

faridabadnews faridabadnews24 made a big disclosure .. surfaced Video of Umar Gautam who converted 1000 Hindus
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.