एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी पति साहिल सहगल से अलगाग के बाद अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने पति से अलग होने को लेकर कई खुलासे किए थे और अपना दर्द बयां किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह डिप्रेशन के बुरे दौर से भी गुजर चुकी हैं, जहां उन्हें लगने लगा कि उनकी जिंदगी खत्म हो गई। हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कीर्ति ने बताया कि मेरी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया, जब मुझे लगा कि मैं सबकुछ खो रही हूं। यह 2009 की बात है। मुझे एक साउथ इंडियन फिल्म में काम मिला। उसी दौरान मेरी पर्सनल लाइफ में भी बहुत कुछ हो रहा था। मैं अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी। मुझे याद है कि मुझे यह फिल्म मिली, मैं फिल्म से जुड़े एक फोटोशूट पर पहुंची। जब मैं वहां से लौटी तो उन लोगों ने फिर मुझे कभी मिलने नहीं बुलाया। न ही कभी शूटिंग करने के लिए कॉल किया। कीर्ति ने आगे कहा- मुझे फिल्म में रिप्लेस कर दिया गया था। मुझे यह बात तब समझ नहीं आई थी। मुझे नहीं पता कि तब मैं शायद बेवकूफ दिख रही थी, लेकिन तब शायद मैं इस हालत में नहीं थी कि लोग भी इसे देख सके। मुझे रातों-रात फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया। पर्सनल लाइफ में मेरे साथ जो भी हो रहा था, यह उससे अलग था, लेकिन उसी समय पर था। इससे मैं बहुत प्रभावित हुई। मुझे शुरुआत में यही महसूस हुआ कि यही अंत है। एक्ट्रेस ने कहा कि उस दौरान मैं बिल्कुल टूट गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इससे कैसे बाहर निकला जाए। मुझे लग रहा था कि मैं इसी हालात में हमेशा फंसी रह जाउंगी और उनकी जिंदगी अब ऐसे ही बीतने वाली है। यह सब बहुत ही डरावना था। कीर्ति बोलीं- जब उनकी मानसिक हालत थोड़ी बेहतर होने लगी, तब उम्मीद की किरण नजर आई। इन घटनाओं ने उन्हें आध्यात्म और खुद से खुद को बेहतर बनाने की राह पर आगे बढ़ाया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
