फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] दुकानदारों ने हरियाणा सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि फरीदाबाद की मार्केटों में रविवार का अवकाश घोषित किया जाए। बुधवार सुबह फरीदाबाद की अनेक मार्केट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया से मिले और उनसे कहा कि इस संदर्भ में डीसी से वार्ता करें। इसके बाद दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिला और उन्हें मांगपत्र सौंपा दुकानदारों का कहना है कि रविवार को इंडस्ट्री बंद रहती है। ऐसे में रविवार का अवकाश होने से लोहामंडी को भी फायदा होगा। उनका कहना है कि दुकानदारों ने लॉकडाउन के दौरान सरकार एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया है। अब उनकी मांग है कि प्रशासन साप्ताहिक अवकाश के तौर पर रविवार की घोषणा करे। सप्ताह में ऐसे दिन अवकाश होना चाहिए, जब इंडस्ट्री से लेकर सभी बाजार सहूलियत अनुसार अपने संस्थान बंद कर सकते हैं। अभी टेंपरेरी रूप से रविवार को मार्केट्स बंद रहते हैं। लेकिन यह अवकाश स्थायी रूप से रविवार को कर दिया जाए व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि उन्होंने सभी दुकानदारों की भावनाओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया है। सीएम मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व डीसी यशपाल यादव से आग्रह है कि वे रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश घोषित करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
