
Dance Deewane 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) की साल 1994 में फिल्म ‘मोहरा’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना ‘टिप-टिप बरसा पानी’ (Tip Tip Barsa Paani) बॉलीवुड के आइकॉनिक गानों में से एक है। आज भी यह गाना लोगों को सुनना बेहद पसंद है। रवीना को डांस करता देख नजर हटती नहीं है। ऐसा एक बार फिर होना वाला है। 27 साल बाद लोग फिर अभिनेत्री को ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर परफॉर्म करते हुए देखेंगे।
दरअसल रवीना टंडन कलर्स टीवी के डांसिंग रिएलिटी शो डांस दीवाने-3 (Dance Deewane 3) पर गेस्ट बनकर पहुंची। वहां उन्होंने डांस कर स्टेज पर आग लगा दी। इस गाने का मजा और दोगुना होगा जब माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी स्टेज पर रवीना का साथ देंगीं। कलर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर डांस दीवाने 3 का एक प्रोमो शेयर किया है। जिसमें रवीना टंडन टिप-टिप बसरा पानी पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ माधुरी दीक्षित भी हैं। प्रोमो की एक झलक देख समझ आ रहा है कि आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होगा।
