Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » HSEB 12th class Results 2021: 10वीं से अलग मानक किए तय, हरियाणा बोर्ड की 12वीं का रिजल्‍ट 25 जुलाई तक

HSEB 12th class Results 2021: 10वीं से अलग मानक किए तय, हरियाणा बोर्ड की 12वीं का रिजल्‍ट 25 जुलाई तक

faridabadnews24By faridabadnews24June 25, 2021No Comments3 Mins Read

HSEB 12th Class Results 2021: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीके बाद अब 12वीं की रिजल्‍ट घोषित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बाेर्ड ने मानक तय कर लिए हैं और ये मानक 10वीं से अलग हाेंगे। बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम 25 जुलाई तक तय करेगा। बोर्ड 10वीं के बाद अब 12वीं का परिणाम भी परीक्षा लिए बिना घोषित करने की तैयारी की है। इसके लिए बाकायदा प्लान तैयार किया गया है।

दसवीं के 30 फीसद, 11वीं के 10 तो 12वीं के 60 फीसद अंक से तैयार करेगा 12वीं का पूरा परिणाम

12वीं में 10वीं की तरह आंतरिक मूल्यांकन मानक नहीं होंगे बल्कि 10वीं के 30 फीसदी, 11वीं के 10 फीसदी और 12वीं के 60 फीसदी अंक जोड़ कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने वीडियो भी वायरल किया है।

मूल्यांकन को बनाया प्लान, 28 जून से 6 जुलाई तक स्कूलों के लिए खोला पोर्टल

12वीें के 60 फीसदी अंक तय करने के लिए बोर्ड अधिकारियों की बैठक बुधवार तक बुलाई गई है। उसमें तय होगा की 12वीं के 60 फीसदी अंक लेने के लिए कौन से मानक अपनाए जाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय से 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए हरी झंडी मिलने के बाद परिणाम 25 जुलाई तक घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

स्कूलों को 28 जून से 6 जुलाई तक अपलोड करने होंगे अंक 

12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों से 10वीं और 11वीं मेंं विद्यार्थियों के प्राप्त अंक मांगे गए हैं। विद्यालयों को ये अंक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। 28 जून से 6 जुलाई तक पोर्टल खुला रहेगा। इस अवधि में स्कूलों को 10वीं और 11वीं के अंक अपलोड करने होंगे।

11वीं के 10 फीसदी अंक लेने का यह बताया कारण 

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि 11वीं के 10 फीसदी अंक लेने के को लेकर बोर्ड ओर दूसरे अधिकारियों की आनलाइन हुई बैठक मेंं मंथन किया गया था। पिछले साल 11वीं की परीक्षा ली गई थी और ये पूरी नहीं हाे पाई थी। बहुत से होशियार बच्चे 11वीं की परीक्षा पर ध्यान कम देते हैं ओर कंपीटीशन की तैयारी करते हैं। इसलिए 11वीं के 10 फीसदी अंक लेने का निर्णय लिया गया है।

प्रैक्टिकल बोर्ड के आब्जर्वर की देखरेख में ली गई थी 

बोर्ड चेयरमैन के अनुसार सरकारी और प्राइवेट स्कूलोंं में प्रैक्टिकल की परीक्षा बोर्ड के आब्जर्वर की देखरेख मेें हुई थी। प्रत्येक विद्यालय में 25-25 के ग्रुप में प्रैक्टीकल लेते हुए आब्जर्वर के साथ फोटो करके अपलोड की गई थी। आंतरिक मूल्यांकन भी बोर्ड आब्जर्वर की देखरेख में हुआ था। इसलिए किसी प्रकार की हेराफेरी की गुंजाइश नहीं बचती।

बोर्ड फार्मूले पर सीएम और शिक्षा ने भी लगाई मुहर : चेयरमैन

” हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए यह फार्मूला मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजा था। उन्होंने भी इस फार्मूले पर मुहर लगा दी है। अब स्कूलों से अंक मिलने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 25 जुलाई से पहले परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

                                                  – डा. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।

faridabadnews faridabadnews24 Haryana Board 12th result by July 25 HSEB 12th class results 2021: Standards set different from 10th
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.