Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 2030 तक कंपनी लांच करेगी तीन नई इलेक्ट्रिक कार, Skoda ऑटो ने की घोषणा

2030 तक कंपनी लांच करेगी तीन नई इलेक्ट्रिक कार, Skoda ऑटो ने की घोषणा

faridabadnews24By faridabadnews24June 25, 2021No Comments2 Mins Read

स्कोडा ऑटो ने अपनी आगामी योजनाओं का खुलासा अपने ‘नेक्स्ट लेवल स्कोडा स्ट्रैट्जी इवेंट 2030 में किया है। चेक कार निर्माता ने बताया कि उनका लक्ष्य इंटरनेशनल, इलेक्ट्रिक और डिजिटलाइजेशन के क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करना है। स्कोडा 2030 तक कम से कम तीन ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करना चाहती है। ये मॉडल कीमत और साइज दोनों के मामले में ब्रांड की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी Enyaq iV से नीचे होंगे। रिपोर्टों के अनुसार, इन मॉडलों में से एक छोटी हैचबैक होने की उम्मीद है जो कथित तौर पर VW ID.1 से तकनीक साझा करेगी, जबकि अन्य EV मॉडल अधिक कॉम्पैक्ट और क्रॉसओवर हो सकती हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इसका तीसरा इलेक्ट्रिक कार का मॉडल कंपनी की लोकप्रिय सेडान कार ऑक्टेविया के समान होगा और इलेक्ट्रिक सेडान कारों को टक्कर देगा। ऐसी खबरें हैं कि यह एक डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कार प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा और पूरी तरह से एक अलग मॉडल हो सकता है। कंपनी का यह भी कहना है कि वह प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल SUPERB iV और OCTAVIA iV के लिए हाई-वोल्टेज ट्रैक्शन बैटरी का उत्पादन कर रही है।

स्कोडा अपने घरेलू बाजार, चेक रिपब्लिक को इलेक्ट्रोमोबिलिटी हब में बदलना चाहती है। यह 2030 तक Mladá Boleslav, Kvasiny और Vrchlabí में अपने सभी तीन घरेलू प्लांट्स में ई-कंपोनेंट्स या ई-वाहनों के निर्माण के लिए पार्टनरशिप में काम कर रही है। कंपनी का यह भी लक्ष्य है कि वह 2030 तक यूरोप के टॉप 5 वाहन बेचने वाली कंपनियों की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर ले। गौरतलब है कि भारत, रूस और नार्थ अफ्रीका में कंपनी फॉक्सवैगन के साथ पार्टनशिप में काम करती है।

जानकारी के लिए बता दें फिलहाल स्कोडा की कोई भी इलेक्ट्रिक कार बाज़ार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि कंपनी ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी Enyaq पर काम कर रही है। फिलहाल भारत में कंपनी कब तक अपनी इलेक्ट्रिक कार लेकर आती है। इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि भारत में कंपनी 28 जून को अपनी नई स्कोडा कुशाक को लांच करने वाली है। जो 1 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ पेश की जाएगी।

By 2030 faridabadnews faridabadnews24 Skoda Auto announced the company will launch three new electric cars
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.