Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ‘मेरी मां को पिता और दादा ने मिलकर मारा है’, मासूम बेटे की ये बात सुन पुलिस के भी उड़े होश

‘मेरी मां को पिता और दादा ने मिलकर मारा है’, मासूम बेटे की ये बात सुन पुलिस के भी उड़े होश

faridabadnews24By faridabadnews24June 26, 2021No Comments3 Mins Read

सुल्तानपुर लोधी ): यहां के नजदीकी गांव करमजीतपुर में एक विवाहित महिला कुलविन्दर कौर पत्नी जसविंदर की लाश मिलने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस बारे में ससुराल परिवार की तरफ से महिला को जख्मी करके कमरे में बंद कर मानसिक कष्ट देकर कत्ल करने की सूचना मिली है।  इस संबंधी थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मृतक महिला के 15 साल के बेटे मनराज सिंह पुत्र जसविन्दर सिंह निवासी करमजीतपुर के बयानों पर मृतक के पति और ससुर बलदेव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में मुलजिमों को गिरफ़्तार करने की भी ख़बर मिली है। 

PunjabKesari

सुल्तानपुर लोधी के डी.एस.पी. श्रवण सिंह बल्ल और एस.एच.ओ. हरजीत सिंह ने बताया कि कुलविन्दर कौर पत्नी जसविन्दर सिंह निवासी करमजीपुर के कत्ल की पुलिस को सूचना मिली थी कि मृतक महिला का उसके ससुराल परिवार ने कत्ल कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मृतका की लाश कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल सुलतानपुर लोधी से करवाया और मुलजिमों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

PunjabKesari

डी.एस.पी. बल्ल ने बताया कि बेटे मनराज सिंह ने बयान दिया है कि उसका पिता जसविन्दर सिंह उसके होश संभालने से ही उसकी माता कुलविन्दर कौर को तंग परेशान और मारपीट करता रहता था, जिसमें उसका दादा बलदेव सिंह भी साथ देता था। जिस संबंधी उसका ननिहाल परिवार उसके पिता को बहुत बार समझा चुका था। उन्होंने बताया कि इस झगड़े संबंधी पहले भी कई बार पंचायतें हो चुकी थी, परन्तु फिर भी 1 महीना पहले उसके पिता जसविन्दर सिंह ने दादा के साथ मिलकर उसकी मां को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इसके बाद गंभीर चोट लगने के कारण वह चलने में असमर्थ हो गई थी। उन्होंने उसकी मां का इलाज नहीं करवाया।

उसने बताया कि 23 जून 2021 को मृतका की तबीयत खराब हो गई और उसके दादा ने पिता को कहा कि इसका इलाज नहीं करवाना और न ही इसको जाने देना है। लड़के ने बयान में बताया कि उसकी माता को उसके पिता और दादा ने कमरे में बंद कर दिया था और जब 24 जून को रात 1 बजे उन्होंने कहा कि तेरी मां मर गई है। उसे जब सिविल अस्पताल लेकर गए तो वहां डाक्टर साहब ने उसको मृतक घोषित कर दिया। बेटे ने आरोप लगाया कि उसकी मां कुलविन्दर कौर को उसके पिता जसविन्दर सिंह पुत्र बलदेव सिंह और दादा बलदेव सिंह ने मारा है। डी.एस.पी. बल्ल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और जल्द ही बाकी पूछताछ की जाएगी।

'My mother has been killed by father and grandfather together' even the police were blown away after hearing this from the innocent son faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.