अजनाला : मौत कब और कहां आ जाए, इस बारे में कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही हुआ तहसील अजनाला के गांव अनैतपुरा की रहने वाली लड़की पलविन्दर कौर के साथ। दरअसल, पलविन्दर अपने मां-बाप का सपना पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड गई थी लेकिन वहां एक कार हादसे दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पलविन्दर कौर (28) जो कि 2019 में न्यूजीलैंड गई थी। गत दिवस ड्यूटी से घर वापिस लौटते समय उसकी कार हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पलविन्दर कौर 2 साल पहले ही न्यूजीलेंड गई थी और वहां नर्सिंग के तौर पर काम कर रही थी। वह विदेश जाकर अपने मां-बाप का सपना पूरा करने गई थी लेकिन एक झटके में ही कार हादसे दौरान उसकी मौत हो गई। उसे नहीं पता था कि वह कभी अपने मां-बाप से नहीं मिल सकेगी। वहीं सूत्रों मुताबिक न्यूजीलैंड की पुलिस ने इस मामले में उक्त व्यक्ति को गिरफ़्तार भी कर लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
