फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात से पहले शहर के सभी नाले व नालियों की सफाई का कार्य पूरा किया जाए। जिससे बारिश होने पर शहर में जलभराव की समस्या पैदा न हो। कैबिनेट मंत्री ने मोहना रोड के साथ गुजर रहे नाले पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदारों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में तेज गति लाई जाए। उन्होंने कहा बरसात के मौसम से पहले पूरी तरह से नाले एवं नालियों की सफाई की जाए। जिससे जलभराव न हो। उन्होंने कहा बल्लभगढ़ में काफी काम तेजी से चल रहे हैं। जो जल्द पूरे होंगे। इस दौरान मंत्री ने नाले के साथ रह रहे दुकानदारों से आह्वान किया कि वे नाले के ऊपर आने-जाने के लिए पक्के रास्ते न बनाएं। बल्कि लोहे से निर्मित रास्ते बनाए ताकि सफाई के समय उन्हें हटाकर नाले को साफ किया जा सके। परिवहन मंत्री ने सेक्टर 3 में निर्माणाधीन पार्क का भी जायजा लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
