Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खोरी में आठ हजार बच्चों को सता रही पढ़ाई की चिंता

खोरी में आठ हजार बच्चों को सता रही पढ़ाई की चिंता

faridabadnews24By faridabadnews24June 26, 2021No Comments5 Mins Read

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] अरावली के खोरी के करीब आठ हजार छात्रों की पढ़ाई ठप हो चुकी है। मकान टूटने के खौफ के कारण छात्रों की पढ़ाई पर एकाग्रता नहीं है। दूसरा इलाके में प्रशासन ने बिजली-पानी काट दिया है, जिसके कारण छात्रों के लेपटॉप या मोबाइल रीचार्ज नहीं हैं। इसके चलते बीते पंद्रह दिन से इस इलाके के छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में नहीं जुड़े हैं। ऐसे में छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई ठप है। जबकि कोरोना के मद्देनजर इन दिनों छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। खोरी में निजी स्कूल चलाने वाले अजय के मुताबिक इलाके में कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक के करीब आठ हजार छात्र हैं, जो दिल्ली के रेलवे कॉलोनी के स्कूल में, फरीदाबाद के लकड़पुर, शिवदुर्गा विहार, अनंगपुर में सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। खोरी में ही करीब दस निजी स्कूल हैं, जिनमें कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। लेकिन मकान टूटने और बिजली-पानी नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। माता-पिता के साथ छात्र भी तनाव में हैं। स्कूलों के शिक्षकों ने बताया कि इन दिनों ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं, लेकिन खोरी के बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं से नहीं जुड़ पा रहे हैं।

खोरी के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में नहीं हुआ एक भी दाखिला

अरावली के खोरी बस्ती के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में इस वर्ष दाखिले नहीं हुए हैं। राज्य सरकार ने एक जून से स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य करके छात्रों की दाखिले की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन एक से चार जून के बीच खोरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मात्र तीन लोग अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए पहुंचे। लेकिन कागजात पूरे नहीं होने के कारण इन बच्चों की भी दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और फिर सात जून को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद तो लोग घर टूटने के खौफ में बच्चों के दाखिले करवाना ही भूल गए हैं। सरकारी स्कूल नहीं बल्कि निजी स्कूलों में भी सात जून के बाद से दाखिले नहीं हुए हैं।

बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल व लेपटॉप बंद

बिजली नहीं होने के कारण छात्रों के मोबाइल और लेपटॉप बंद पड़े हैं। ऐसे में छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में नहीं जुड़े रहे हैं। अभिभावक भी अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। कक्षा 10वीं के छात्र विशाल ने बताया कि वह शिवदुर्गा विहार के एक निजी स्कूल में पढ़ता है लेकिन घर में बिजली नहीं होने के कारण लेपटॉप रीचार्ज नहीं है। इसलिए ऑनलाइन कक्षा से बीते पंद्रह दिन से नहीं जुड़ सका हूं। निजी स्कूल संचालकों को परिस्थितियों से अवगत करा दिया गया है। वे फीस लेकर नाम तो नहीं काटेंगे। जबकि 10वी कक्षा की पढ़ाई भी बेहद जरुरी है।

 

घर टूटने के खौफ और रिहायश बदलने की आशंका में परिजन नहीं करवा पा रहे पढ़ाई

खोरी के लोगों पर मकान टूटने का खौफ है। घर टूटने के खौफ में अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई भी नहीं करवा पा रहे हैं। इस बार बच्चों के दाखिले अभी तक नहीं करवा सकेंगे। जबकि निजी स्कूल संचालकों ने फीस का दवाब बनाना शुरू कर दिया है। साथ ही मकान टूटने की आशंका में तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर कहां रहकर अपने बच्चों की पढ़ाई करवाएंगे। एक अभिभावक सुमेर ने बताया कि जब तक मकानों के टूटने और नहीं टूटने को लेकर कुछ तय नहीं हो जाता है तब तक बच्चों की पढ़ाई के बारे में क्या सोचें? अभिभावक साफिया बेगम ने कहा कि बच्चे स्वयं तनाव में हैं, पढ़ाई करें कि घर-परिवार बचाएं। ऐसे में सरकार ने हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

खोरी में सरकारी विद्यालय में 84 छात्र हैं,बढ़ाने का प्रयास नहीं

खोरी गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 84 छात्र हैं, जो कक्षा दो से पांचवी तक की कक्षाओं में हैं। कक्षा एक में इस बार अभी तक दाखिले नहीं हुए हैं। इस राजकीय प्राथमिक पाठशाला की नींव 14 जनवरी 1996 को नगर निगम के महापौर सुबेदार सुमन ने रखी थी। इस विद्यालय में फिलहाल तीन जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं। जिला शिक्षा अधिकारी से सभी शिक्षकों को स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। लेकिन खोरी की परिस्थितियों के मद्देनजर शिक्षक अभी इस अभियान में नहीं जुटे हैं। शिक्षकों का कहना है कि इस संबंध में खोरी के लोग अभी कोई बात करने को तैयार नहीं है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई भी ऑनलाइन नहीं हो रही है। कोई छात्र सिस्टम से जुड़ता नहीं है।

पढ़ाई छोड़ पेयजल के इंतजाम में जुटे छात्र

प्रशासन द्वारा बिजली पानी काटने के बाद खोरी में छात्र पढ़ाई छोड़ पेयजल के इंतजाम में जुटे हैं। खोरी में पानी के टेंकरों को पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी है इस भीषण गर्मी में ना बिजली है ना पानी। जीने के लिए पानी बेहद जरुरी है, इसलिए घर के बच्चे और पुरुष महिलाएं पानी के इंतजाम में जुटे रहते हैं। कोई लकड़पुर से पानी लाता है, तो कोई दिल्ली के इलाकों से पानी का इंतजाम करता है। कोई अनंगपुर गांव के ट्यूबवेलों से पानी लेकर आते हैं। स्थानीय निवासी आयशा का कहना है कि बिजली पानी नहीं होने के कारण लोग गर्मी में बहुत परेशान हैं। प्रतिदिन परिवार में 50 लीटर पानी कम से कम चाहिए। इसलिए कक्षा आठ में पढ़ने वाला बड़ा लड़का साइकिल पर पानी का इंतजाम करता है। पढ़ाई से पहले पानी चाहिए।

जून महीने में नहीं बांटा गया मिड-डे मील

खोरी बस्ती के सरकारी स्कूल के छात्रों को मिड-डे मील नहीं दिया गया। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों को सूखा राशन दिया जाता है। लेकिन जून महीने में अभी मिड-डे मील नहीं बांटा गया। सरकारी स्कूल से प्रत्येक छात्र को प्रतिमाह करीब 2.50 किलोग्राम राशन दिया जाता है, जो जून के महीने में अभी तक नहीं दिया गया। अभिभावकों का कहना है कि सरकारी स्कूल के छात्रों को जब राशन की सबसे अधिक जरुरत है। उस समय में उन्हें राशन नहीं दिया गया। सरकारी विद्यालय के छात्र सलीम के अभिभावक इस्लाम ने बताया कि जून में बच्चों को मिड-डे मील नहीं मिला है।

faridabadnews faridabadnews24 Worried about studies harassing eight thousand children in Khori
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.